{"_id":"68813d011e019744c3025b9c","slug":"school-association-protested-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-141216-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्यों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की खंड इकाई के सदस्यों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन कर बीईओ को ज्ञापन दिया।
खंड प्रधान अनिल फोगाट की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी कंवर सिंह यादव को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री, कोषाध्यक्ष प्राचार्य रविंद्र कुमार, राज्य उपमहासचिव विजय लांबा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यशपाल सांगवान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य सचिव सुनीता, जिला वरिष्ठ उपप्रधान किरण बाला ने ज्ञापन सौंपा।
कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शिक्षा नीति 2020 की आड़ में केंद्र व राज्य सरकारें लगातार सार्वजनिक शिक्षा के ढांचे को सिकोड़ रही है। क्लस्टर को भी मर्ज किया जा रहा है। 10 किलोमीटर के दायरे में एक ही सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखने की व्यवस्था की जा रही है। इससे एबीआरसी, अध्यापक, क्लर्क, प्रधानाचार्य, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के पदों की संख्या प्रभावित होगी।
विज्ञापन
कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कम संख्या के नाम पर स्कूल बंद किए जा रहे हैं। छात्रों की संख्या कम क्यों हो रही है, इस पर समीक्षा करके सकारात्मक निर्णय लेने के बजाय स्कूलों को बंद करके गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है।
एसएमसी की एक यूनिट बनाने के बहाने लगभग 5 हजार सरकारी स्कूलों के मर्जर की व्यूहरचना रची जा रही है। अध्यापकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ निरंतर बढ़ता जा रहा है। खंड सचिव जगबीर सिंह ने कहा कि छुट्टियों में अध्यापकों की कैंप या ट्रेनिंग में ड्यूटी लगा दी जाती है। प्रतिपूर्ति या अर्जित अवकाश के लिए नियम होते हुए भी पत्र जारी नहीं किया जाता।
तनवीर सिंह ने कहा कि यदि मांगों को द्विपक्षीय वार्ता से हल नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा।