{"_id":"60199edb8ebc3e37625dcfe0","slug":"scheme-to-take-up-to-one-thousand-samples-daily-field-teams-will-be-formed-charkhidadri-news-rtk5935672116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन एक हजार तक सैंपल लेने की योजना, फील्ड टीमें की जाएंगी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन एक हजार तक सैंपल लेने की योजना, फील्ड टीमें की जाएंगी गठित
विज्ञापन
जिला बेशक कोरोना मुक्त हो चुका हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। संक्रमण को दोबारा फैलने से पहले ही रोकने के लिए विभाग अब सैंपलिंग प्रक्रिया को तेज करेगा। जहां अब तक प्रतिदिन 400 तक सैंपल लिए जा रहे थे, उनको एक हजार तक किया जाएगा। इसके लिए फील्ड टीमों को गठन किया जाएगा। वहीं हाल ही में सीरो सर्वे के तीसरे चरण में जिले के 1188 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 288 लोगों में एंटी बॉडीज पाई गई है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर गौरव भारद्वाज ने बताया कि पिछले दस दिनों से प्रतिदिन सैंपल रेट करीब 400 है। अब जिला कोरोना मुक्त हो गया है, लेकिन अभी भी सावधानियां बेहद जरूरी हैं। अब विभाग की योजना है कि सैंपल प्रक्रिया को एक हजार तक पहुंचाया जाए, ताकि छिपे पॉजिटिव मामले सामने आ सकें। उन्होंने बताया कि सैंपल लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ के अलावा फील्ड के लिए भी टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें ऐसे इलाकों का चयन करेंगी, जो अब तक सैंपलिंग से अछूते हैं या फिर वहां बेहद कम ही सैंपल लिए गए। इसके लिए वीरवार को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन की सैंपलिंग तय की जाएगी। हालांकि टीमों के सुझाव जानने के बाद भी प्रतिदिन के सैंपल का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।
जिले में अब तक लिए जा चुके 1.18 लाख सैंपल
मार्च से लेकर दो फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना जांच के लिए एक लाख 18 हजार सैंपल लिए हैं। सबसे अधिक 24366 सैंपल अक्तूबर में लिए गए हैं। मार्च में महज 55, अप्रैल में 339, मई में 2542, जून में 1921, जुलाई में 2592, अगस्त में 5776, सितंबर में 23028, नवंबर में 21701, दिसंबर में 22005 और जनवरी में 14033 सैंपल जिले से लिए गए हैं।
विज्ञापन
पीजीआई 600 ही सैंपल लेने को तैयार, अन्य सरकारी लैब से करेंगे संपर्क
जिला स्वास्थ्य विभाग एक तरफ प्रतिदिन एक हजार सैंपल लेने की योजना तैयार कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पीजीआई प्रबंधन अभी जिले से प्रतिदिन 600 सैंपल ही लेने को तैयार है। ऐसे में अब जिला स्वास्थ्य विभाग भिवानी, अंबाला और रेवाड़ी में स्थित सरकारी लैब से संपर्क करेगा। यहां दादरी जिले के सैंपलों की जांच करवाने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग से मांगी जाएगी और इसके लिए जल्द पत्र लिखा जाएगा।
सीरो सर्वे के अब तक तीन चरण हो चुके पूरे
अब तक सीरो सर्वे के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में 860 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जबकि दूसरे चरण में करीब 1280 लोगों के सैंपल लिए गए थे। अब तीसरे चरण में 1188 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें एंटी बॉडीज मिली हैं उनमें से ज्यादातर पहले संक्रमित हो चुके हैं।
सामान्य स्थिति में अब नहीं हो रही कोरोना जांच
स्वास्थ्य विभाग अब सामान्य स्थिति में व्यक्ति की कोरोना जांच नहीं कर रहा है। फिलहाल ट्रेवल हिस्ट्री वाले या फिर संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्ति के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जिनमें लक्षण नजर आते हैं, उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
दो दिन पहले सीरो सर्वे के तहत 1188 सैंपल हमने लिए थे। इनमें से 288 लोगों में एंटी बॉडीज पाई गई हैं। वहीं, विभाग की ओर से अब सैंपलिंग प्रक्रिया में तेज की जाएगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार या शनिवार से की जाएगी।
- डॉ. गौरव भारद्वाज, जिला कोरोना नोडल अधिकारी