फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SCERT Gurugram Deputy Director gets charge of Dadri DEO, will come to office for three days

Charkhi Dadri News: एससीईआरटी गुरुग्राम उप निदेशक को मिला दादरी डीईओ का कार्यभार, तीन दिन आएंगे कार्यालय में

Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
SCERT Gurugram Deputy Director gets charge of Dadri DEO, will come to office for three days
चरखी दादरी। जिला शिक्षा विभाग में डीईओ के रिक्त पद की पूर्ति करने के लिए विभाग की ओर से एससीईआरटी गुरुग्राम के उप निदेशक विरेंद्र नारा को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अब विरेंद्र नारा दादरी डीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे और विभागीय कार्य सुचारु रूप से संचालन करवाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जिला शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों का मुद्दा अलग-अलग संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। 24 मार्च के संस्करण में अमर उजाला ने डीईओ व डीपीसी की तैनाती नहीं, डीईईओ संभाल रहे तीन अतिरिक्त कार्यभार...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर 7 अप्रैल के संस्करण में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग में तीन महत्वपूर्ण पद खाली...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी का पद एक माह से अधिक समय से खाली है। 28 फरवरी को डीईओ कृष्णा फोगाट के सेवानिवृत्त होने के बाद से नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके लिए डीईईओ नवीन नारा को ही अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। अब शिक्षा विभाग की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया है और कार्यकारी डीईओ की नियुक्ति की गई है। मंगलवार को विरेंद्र नारा दादरी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ के अभाव में नामांकन प्रक्रिया व विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रतिदिन प्राचार्य समस्याएं लेकर आ रहे थे और समाधान के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता था। डीईईओ नवीन नारा के पास अत्यधिक कार्यभार होने के चलते कुछ प्राचार्य व बच्चों के अभिभावक वापस लौट रहे थे। इनके अलावा नामांकन प्रक्रिया के लिए विशेष योजना तैयार नहीं की गई है और न ही शिक्षकों का मार्गदर्शन करने के लिए विभाग में कोई अधिकारी रहा। अब नामांकन प्रक्रिया के जोर पकड़ने की उम्मीद हैं।

कार्य पूरा करने के लिए 3 दिन आएंगे दादरी
कार्यकारी डीईओ विरेंद्र नारा दादरी में डीईओ का कार्य पूरा करने के लिए सप्ताह में 3 दिन तक आएंगे और योजना अनुसार कार्य पूरा करेंगे। इनकी गैर मौजूदगी में विभाग से जिला की कमान संभालेंगे। पहले वे दो साल तक रेवाड़ी में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रह चुके हैं और इसके बाद स्थानांतरण उन्हें एससीईआरटी में उप निदेशक बनाया गया है।



विभाग की ओर से कार्यकारी डीईओ की नियुक्ति की गई है और अब मंगलवार से वह अपना कार्यभार संभालेंगे। विभाग की ओर से पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही जिला में स्थायी अधिकारी नियुक्त होंगे।
-नवीन नारा, डीईईओ, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed