फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarvakhap Sarvajati Mahapanchayat will be held in Balali on June 7

Charkhi Dadri News: बलाली में सात जून को होगी सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sarvakhap Sarvajati Mahapanchayat will be held in Balali on June 7
सांगू धाम पर आयोजित पंचायत में मौजूद सांगवान खाप पदा​धिकारी।

विज्ञापन



चरखी दादरी। पहलवानों के आंदोलन के चलते दादरी जिले के बलाली गांव में सात जून को सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। यह फैसला सोमवार को गांव खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर आयोजित सांगवान खाप-40 की पंचायत में लिया गया। प्रस्तावित महापंचायत के लिए विनेश फौगाट और संगीता फौगाट को भी आमंत्रित किया जाएगा।

सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि सोमवार को धाम पर आयोजित पंचायत में खाप के पदाधिकारी और सभी कन्नी प्रधान मौजूद रहे। पंचायत में पहलवानों के आंदोलन पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से सात जून के विनेश फौगाट के गांव बलाली में सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। नरसिंह डीपीई ने बताया कि महापंचायत में पहलवानों और उनके परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महापंचायत में जिले की तमाम खापें और जनसंगठनों के पदाधिकारी भाग लेकर आपसी मंत्रणा के बाद अगली रणनीति तैयार करेंगे। महापंचायत की अगुवाई सांगवान खाप-40 करेगी। नरसिंह ने कहा कि पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए दादरी की खापें आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। महापंचायत में जिले के हर गांव से लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed