फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarpanch returns after 30-minute sit-in outside MLA's residence

चरखी दादरी: विधायक आवास के बाहर 30 मिनट तक धरना देकर लौटे सरपंच

Sun, 12 Feb 2023 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:24 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch returns after 30-minute sit-in outside MLA's residence
नैना सिंह चौटाला की गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधी को ज्ञापन सौंपते हुए।
चरखी दादरी। ई-टेंडरिंग की शर्त हटवाने की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से धरने पर बैठे जिले के सरपंच शनिवार को प्रदर्शन करते हुए बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया और 30 मिनट तक धरना भी दिया। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बता दें कि ई-टेंडरिंग के विरोध में जिले के सरपंच गत 18 दिनों से दादरी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में धरना दे रहे हैं। बावजूद इसके सरकार के संज्ञान लेने से उनमें रोष है। शनिवार को अपनी योजना अनुसार सरपंचों ने प्रदर्शन किया और बाढड़ा विधायक के आवास के समीप नारेबाजी की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से सरपंचों ने विधायिका नैना सिंह चौटाला से मांग करते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों का मुद्दा विधानसभा में उठाकर इसे सिरे चढ़वाने का सहयोग करे। सरकार द्वारा सरपंचों पर थोपी गई ई टेंडरिंग प्रणाली से गांवों में विकास कार्य करवाने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इस प्रणाली से करवाए गए विकास कार्यों पर भी सवालिया निशान लग सकते हैं। उन्होंने सरकार से ई टेंडरिंग प्रणाली को समाप्त कर दो करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों को सरपंचों के माध्यम से ही शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये सरपंच रहे मौजूद
सौंप सरपंच प्रदीप कुमार, निमली से रामहेर सिंह, अजीत सिंह, प्रवीन, पवन कुमार, प्रताप अटेला कलां, सोमबीर धनासरी, लीलाराम कांहड़ा, प्रदीप चांदवास, कंवर सिंह खातीवास, कर्मबीर कारीदास, अनिल मोड़ी, सुमित फतेहगढ़, जितेंद्र अटेला खुर्द, रणधीर मानकावास सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed