{"_id":"676b48f263cf6383430f1859","slug":"sarpanch-representative-accused-sdm-of-misbehaving-in-the-office-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128680-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सरपंच प्रतिनिधि ने एसडीएम पर लगाया कार्यालय में दुर्व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सरपंच प्रतिनिधि ने एसडीएम पर लगाया कार्यालय में दुर्व्यवहार करने का आरोप
विज्ञापन
कादमा में आयोजित पंचायत में नारेबाजी कर रोष जताते ग्रामीण।
बाढड़ा/कादमा। एसडीएम कार्यालय में सरपंच प्रतिनिधि से हुए दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को कादमा के ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें उपमंडल प्रशासन के रवैये के खिलाफ रोष जताया गया। वहीं, दुर्व्यवहार का कथित आरोप लगाकर एसडीएम सुरेश दलाल के तबादले की मांग की गई। हालांकि, एसडीएम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
दरअसल, कादमा गांव की स्वामी चौपाल में सुरेश थालोर की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत आयोजित की गई। इसमें सरपंच प्रतिनिधि महेश फौजी ने अपने साथ एसडीएम कार्यालय में हुए अपमानजनक व्यवहार की जानकारी दी। वहीं, पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव कादमा में लंबे समय से रास्ते की समस्या बनी हुई थी, जिसे लेकर सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार ग्रामीणों को साथ लेकर बाढड़ा एसडीएम कार्यालय में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि एसडीएम ने न केवल कार्यालय से बाहर निकाल दिया, बल्कि गांव में महिला सरपंच होने के कारण उनको सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप न करने की बात कहते हुए जेल भेजने की भी धमकी दी।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर सीएम नायब सिंह सैनी, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक उमेद पातुवास व उपायुक्त मुनीश शर्मा को मांगपत्र भेजकर एसडीएम का तबादला करने की मांग की है।
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि को कुछ नहीं कहा : एसडीएम
बाढड़ा एसडीएम सुरेश दलाल ने कहा कि सरपंच या प्रतिनिधि के बजाय एसईपीओ काे बुलाया था। सरपंच प्रतिनिधि काे कुछ नहीं कहा गया और जो आरोप लगाए गए हैं वो गलत हैं।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद