{"_id":"67ddb30a3fd9757ca009a2e4","slug":"sarjit-and-sweety-won-the-painting-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133783-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पेंटिंग स्पर्धा में सरजीत और स्वीटी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पेंटिंग स्पर्धा में सरजीत और स्वीटी ने मारी बाजी
Sat, 22 Mar 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां में जागरूकता रैली निकालते हुए छात्राएं व विभाग अधिकारी।
झोझूकलां। अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल जीवन मिशन के तहत झोझूकलां राजकीय महिला महाविद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसका विषय जल संरक्षण रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मंजू ने की। विभाग जिला सलाहकार राजू ने बताया कि नीर का असली महत्व महिलाएं ही समझ सकती हैं, क्योंकि, महिलाएं ही दिनचर्या में होने वाले पानी के उपयोग को समझती हैं। पानी की बचत भी महिलाएं ही कर सकती हैं। विभाग के उपमंडल अभियंता अनिल सांगवान ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पीने योग्य पानी मिल रहा है। मंच संचालन खंड संयोजक दारा सिंह ने किया।
जावा सरपंच प्रेमचारण ने बताया कि आने वाली पीढ़ी के लिए पीने योग्य पानी नहीं बचा है। आज से ही एक-एक बूंद बचाने का प्रयास करना होगा। बाढड़ा खंड संयोजक दिनेश ने जल जीवन मिशन, जल की गुणवत्ता, जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, हर घर नल पर टोटी या वॉल, विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
बौंद खंड से बीआरसी अनीता ने बताया कि प्रतियोगिता में सरजीत, स्वीटी प्रथम, ज्योति व शीतल द्वितीय और संगीता व बबीता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस मौके पर सोनिया, पंप ऑपरेटर राकेश, देशराज वशिष्ठ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योत्सना बलाली, रामोतारी, काजल, सोनू, प्रियंका, पूनम व अन्य मौजूद रहे।