फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sanskrit subject examination was conducted peacefully at 31 centres

Charkhi Dadri News: 31 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई संस्कृत विषय की परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit subject examination was conducted peacefully at 31 centres
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा के संस्कृति विषय की परीक्षा शनिवार को जिलेभर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे। जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की हलचल देखने को मिली, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों को परीक्षा केंद्रों तक छोड़ने पहुंचे।
विज्ञापन


उड़नदस्ता ने जांची व्यवस्था
जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 22 केंद्र दादरी खंड में और 9 केंद्र बाढड़ा खंड में स्थापित किए गए थे। परीक्षा के दौरान नकल पर पूरी तरह अंकुश रखने के लिए शिक्षा बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से सख्त निगरानी रखी गई। उड़नदस्ता टीमों ने दिनभर अलग-अलग केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर की जांच
प्रश्नपत्र उड़नदस्ता टीमों ने बरसाना, बिरहीं कलां, सांरगपुर और छपार सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल रहा तैनात
परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और अनावश्यक भीड़ को केंद्रों से दूर रखा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रावधानों का भी पालन सुनिश्चित कराया गया, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थी केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए और अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया।


वर्जन:
जिले में संस्कृति विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। न ही कोई यूएमसी बनाया गया है। - रविंद्र ग्रेवाल, इंचार्ज, प्रश्नपत्र उड़नदस्ता टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed