फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sangwan khap meeting on 11

Charkhi Dadri News: पहलवान विनेश फोगाट प्रकरण पर सांगवान खाप ने 11 को बुलाई पंचायत

Fri, 09 Aug 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
sangwan khap meeting on 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट को जिस प्रकार से प्रतियोगिता से बाहर किया गया है उससे देश के लोगों में रोष है। इसे लेकर जिले की सबसे बड़ी खाप सांगवान- 40 जल्द ही पंचायत बुलाकर आगामी निर्णय लेगी। पंचायत में भिवानी व दादरी जिले की सर्व खाप पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों व मौजिज लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।


सांगवान खाप प्रधान एवं दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने बताया कि पंचायत 11 अगस्त को गांव खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम परिसर में सुबह दस बजे होगी। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट केवल सांगवान खाप की बेटी या क्षेत्र की बड़ी पहलवान नहीं है, बल्कि, वह पूरे देश की शान है। उसके साथ जिस प्रकार से साजिश की गई है वह किसी के गले नहीं उतर रही है। इस निर्णय के विरोध में अब आवाज प्रमुखता से उठाई जाएगी। सांगवान खाप प्रधान ने सभी खापों से आग्रह किया है कि गांवों में इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

फोटो 41
विधायक एवं सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed