फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samples of three out of 5 boosting stations fail in bacteriological test

Charkhi Dadri News: बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में 5 में से तीन बूस्टिंग स्टेशन के सैंपल फेल

Sat, 15 Apr 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Samples of three out of 5 boosting stations fail in bacteriological test
शहर का बूस्टिंग स्टेशन।
चरखी दादरी। शहर के 5 बूस्टिंग स्टेशनों और दो बर्फ फैक्टरी से पानी के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आर्थोटोलीडाइन और बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट कराया है। आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में सभी बूस्टिंग स्टेशन की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और नियमानुसार पानी में क्लोरिन की मात्रा मिली है। वहीं, बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में पांच में से तीन बूस्टिंग स्टेशन की सैंपल रिपोर्ट असंतोषजनक पाई गई। इसके अलावा एक बर्फ फैक्टरी का सैंपल भी असंतोषजनक पाया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है। बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट के सभी मानकों पर तीन बूस्टिंग स्टेशन और एक आइस फैक्टरी का सैंपल खरा नहीं उतरना चिंताजनक बात है। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि गत सप्ताह ही इसके लिए सैंपल लिए गए थे। बुधवार को सैंपल रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची हैं। हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन, सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन, दिल्ली बाईपास बूस्टिंग स्टेशन और चंपापुरी स्थित सैनी बर्फ फैक्टरी से लिए गए पानी के सैंपल की बैक्ट्रोलॉजिकल रिपोर्ट असंतोषजनक आई है। इसके अलावा चिड़िया रोड स्थित राहुल आइस फैक्टरी और रविदास नगर बूस्टिंग स्टेशन से लिए गए सैंपल की बैक्ट्रोलॉजिकल रिपोर्ट मध्यम आई है।
विज्ञापन

- आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में इन बूस्टिंग स्टेशन के सैंपल हुए पास
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन, सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन, रविदास बस्ती बूस्टिंग स्टेशन, रोज गार्डन बूस्टिंग स्टेशन, रावलधी-दिल्ली बाईपास बूस्टिंग स्टेशन, सैनी आइस फैक्टरी और राहुल आइस फैक्टरी से लिए गए पानी के सैंपल आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में पास पाए गए हैं। पानी के सभी सैंपल में क्लोरिन पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में फेल आए ये सैंपल
डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि बैक्ट्रोलॉजिकल टेस्ट में हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन, सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन, दिल्ली बाईपास बूस्टिंग स्टेशन समेत सैनी आइस फैक्टरी के सैंपल की रिपोर्ट असंतोषजनक आई है। टेस्ट के दौरान पानी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिले।
- गत 5 अप्रैल को दो बूस्टिंग स्टेशन के सैंपल मिले थे फेल
स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल की शुरुआत में भी तीन बूस्टिंग स्टेशन के सैंपल लिए थे। आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन का सैंपल पास हुआ था जबकि रविदास बस्ती और सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन का सैंपल फेल आया था। वहीं, आर्थोटोलीडाइन टेस्ट में हीरा चौक बूस्टिंग स्टेशन के सैंपल की रिपोर्ट संतोषजनक आई थी। इसके अलावा रविदास बस्ती बूस्टिंग स्टेशन की टेस्ट रिपोर्ट मध्यम और सिविल अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन के सैंपल की रिपोर्ट असंतोषजनक मिली थी।

- एक्सपर्ट व्यू : मानकों पर खरा न उतरने वाला पानी शरीर के लिए नहीं सही
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि मानकों पर खरा न उतरने वाले पानी का सेवन करना शरीर के लिए सही नहीं है। ऐसे पानी के सेवन से मनुष्य विभिन्न बीमारियों का शिकार हो सकता है। हमें शुद्ध पानी का सेवन करना चाहिए। पानी में क्लोरिन और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed