फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sample of Corona positive came negative

कोरोना पॉजिटिव का सैंपल आया नेगिटिव

Fri, 10 Apr 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sample of Corona positive came negative
हिंडोल गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक की सैंपल रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। हालांकि शनिवार को उसका एक और सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर दम तोड़ने वाले दंपति के सैंपल भी कोरोना टेस्ट के लिए पीजीआई भेजे हैं और उनकी रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि वीरवार तक चरखी दादरी जिले से 110 सैंपल पीजीआई भेजे गए और इन सबकी रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने बताया कि 109 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले हिंडोल गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। उस दौरान उसके परिवार के सात और लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। वह अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है।
विज्ञापन

डॉ. तोमर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले युवक का एक और सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजा गया था और इसकी रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक की एक रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि शनिवार को उसका एक और सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजा जाएगा। तोमर ने बताया कि समसपुर गांव में शुक्रवार को मृत मिले दंपति के भी सतर्कता के तौर पर सैंपल लिए गए हैं। ये सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं और इनकी रिपोर्ट शनिवार तक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर 14 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ेगा : कोरोना पॉजिटिव युवक की एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और चिकित्सक उसका स्वास्थ्य भी बेहतर बता रहे हैं। शनिवार को भेजे जाने वाले युवक के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट अगर निगेटिव आती है तो भी उसे 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा और उसके बाद स्थिति को देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग उसे घर भेजने संबंधी फैसला लेगा।
52 लोग आइसोलेशन वार्ड में हैं भर्ती : शुक्रवार को जिले के आइसोलेशन वार्डों में 52 लोग भर्ती हैं। कोविड-19 अस्पताल में 21 संदिग्धों को शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा क्वारंटीन में रखे गए 928 लोग होम सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं और 133 लोग होम क्वारंटीन हैं। इसके अलावा 39 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल 17 हजार लोगों का जांचा स्वास्थ्य : हिंडोल में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से ही प्रशासन ने सात गांवों को रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल किया हुआ है। शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन गांवों में रहने वाले करीब 17 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुकी हैं। अभी करीब साढ़े 11 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच और की जानी है। अगले दो से तीन दिन में सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच का कार्य स्वास्थ्य विभाग पूरा कर लेगा।

कोरोना पॉजिटिव मिले रहमान की एक सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को उसका एक और सैंपल लिया जाएगा। शुक्रवार को हमने समसपुर गांव में मृत मिले दंपति के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। -डॉ.चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed