फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Saloot Martyer Program

आठ अगस्त को 'शहीदों को नमन' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 07 Aug 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Saloot Martyer Program
सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश देते एसपी मोहित हांडा। - फोटो : CharkhiDadri
आठ अगस्त को नई अनाज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय शहीदों को नमन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई वीआईपी हस्तियां पहुंचेंगी। आयोजन में शिरकत करने वाले लोगों और सभी वीआईपी की सुरक्षा में 15 पुलिस कंपनियां तैनात रहेंगी। सूत्रों की माने तो ये कंपनियां बुधवार शाम तक जिले में पहुंच जाएंगी। सोनीपत, रोहतक, झज्जर व भिवानी से दस पुलिस कंपनियां आएंगी, जबकि चार कंपनियां जिला पुलिस की रहेंगी। एक कंपनी आईआरबी की रहेगी। मंच पर बैठने वाले वीआईपी की सुरक्षा में करीब 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 15 डीएसपी व करीब 30 इंस्पेक्टर की ड्यूटी भी अलग-अलग जगहों पर रहेगी।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिले में वीरवार को पहला राज्य स्तरीय आयोजन होने जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 15 हजार युवाओं को संदेश देंगे। जिला प्रशासन पिछले दस दिनों से आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने आयोजन स्थल पर पंडाल व मंच तैयार करने का टेंडर गुरुग्राम की एक कंपनी को अलॉट किया है। यह टेंडर साढ़े 92 लाख रुपये का है और लोगों के बैठने के लिए 15 हजार कुर्सियों सहित सीसीटीवी व एलईडी की व्यवस्था करना भी इसका ही हिस्सा है। उक्त एजेंसी पिछले दो दिनों से नई अनाज मंडी में व्यवस्थाएं करने में जुटी हुई हैं। एजेंसी के 150 से अधिक कर्मचारी मंच व पंडाल सहित अन्य व्यवस्था कर रहे हैं। मंगलवार तक 70 फीसदी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों पर हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन एवं शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र संधू भी निगरानी रख रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से वो लोगों के बीच पहुंचकर आयोजन का निमंत्रण दे रहे हैं। आयोजन स्थल पर बनाए पंडाल में पंद्रह हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई हैं। इसके अलावा पंडाल को 14 सेक्टर में बांटा गया है और आयोजन का हिस्सा बनने पहुंचे लोगों को श्रेणी के मुताबिक ही बैठाया जाएगा। एक सेक्टर में करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। जिला और पुलिस प्रशासन आयोजन की तैयारियों व सुरक्षा में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता। इसके चलते डीसी धर्मवीर सिंह और एसपी मोहित हांडा लगातार आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों की अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी शेड से भी ऊंचा बनेगा पंडाल, वाटर प्रूफ रहेगा टेंट
आयोजन के लिए अनाज मंडी में अब तक का सबसे बड़ा पंडाल तैयार किया गया है। यह पंडाल टीन शेड से ढाई गुना आकार का रहेगा। पूरे पंडाल का आकार 100 बाई 1200 फीट रहेगा। वहीं, मंच का 12 फीट ऊंचा रहेगा और इसका आकार 30 बाई 60 फीट रहेगा। मंच के ठीक पीछे वीआईपी टॉयलेट रहेंगे। पंडाल में लगाया गया टेंट वाटर प्रूफ रहेगा, ताकि बारिश आयोजन में खलल न डाल पाए।

बलिदान स्टेडियम में लेंड करेगी सीएम का हेलीकॉप्टर
आयोजन का समय दोपहर ढाई बजे का रहेगा। सीएम मनोहर लाल चरखी दादरी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और लैंडिंग बलिदान स्टेडियम में होगी। इसके बाद सीएम वाया रोड अनाज मंडी पहुंचेंगे। बलिदान स्टेडियम में भी मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई जाएगी। इसके अलावा स्थिति पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी का भी प्रबंध किया जाएगा। आयोजन स्थल पर भी करीब चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed