फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sajjan chidiya mandal adhyaksh

Charkhi Dadri News: सज्जन जांगड़ा भाजपा चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत

Mon, 10 Feb 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
sajjan chidiya mandal adhyaksh
चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। स्रोत:स्व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी के चिड़िया मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से सज्जन जांगड़ा को चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सत्यवान मौड़ी को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया।

बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सज्जन जांगड़ा पार्टी के पुराने व कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर कई सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले सज्जन जांगड़ा पार्टी में मंडल महामंत्री, जिला सोशल मीडिया सहप्रमुख, किसान मोर्चा के आईटी सेल प्रमुख व फिलहाल पार्टी में जिला मीडिया प्रमुख के तौर पर पार्टी में जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि सज्जन जांगड़ा की पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उनको फील्ड में उतारने की जिम्मेदारी देते हुए मंडल अध्यक्ष बनाया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता डांगी, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, पवन आडवाणी, आईटी प्रमुख संजय बंसल, ओमवीर महराणा, कुलवंत फौगाट, सतीश महाराणा, सत्यवान मौड़ी,जगबीर रामनगर, सतबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 20 चिड़िया मंडल का अध्यक्ष मनोनीत करने पर स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed