फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rubbish not lifted third day

Charkhi Dadri News: 72 घंटों से घरों में सड़ रहा कचरा

Tue, 20 Aug 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
rubbish not lifted third day
शुक्रवार से शहर के 30 हजार घरों और 15 अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्रों से नहीं हुआ कचरे का उठान, लोग परेशानी झेल रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर दादरी शहर की सड़कों पर कचरे की भरमार रही। वहीं, 72 घंटे से उठान न होने से कचरा घरों में भी सड़ रहा है। एक दिन की हड़ताल और फिर दो दिन की कर्मचारियों की छुट्टी के बावजूद एजेंसी ने कचरा उठान की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। नगर परिषद अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कचरा उठान न होने से नगर पार्षदों और शहरवासियों ने रोष जताया।
बता दें कि एजेंसी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर शनिवार को शहर स्थित एमआरएफ सेंटर पर धरना दिया और शहर से कचरा उठान नहीं किया। वहीं, रविवार व सोमवार को अवकाश होने के चलते एजेंसी के कर्मचारी एमआरएफ सेंटर पर नहीं पहुंचे। दिनभर यहां 21 ऑटो टीपर, चार ट्रैक्टर, लोडर व जेसीबी एमआरएफ सेंटर परिसर में ही खड़े रहे। इसके चलते सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी शहर के 30 हजार घरों और 15 अस्थायी कचरा संग्रहण केंद्रों से कूड़ा नहीं उठ पाया और शहरवासियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को एजेंसी के कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे या नहीं, इस पर भी अभी संशय बरकरार है। एक कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार सुबह पहले बैठक करेंगे और उसके बाद अगला निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद बोले : त्योहार पर करनी चाहिए थी वैकल्पिक व्यवस्था
पार्षद रचना देवी, जयसिंह लांबा, मुनेश दहिया, सुधीर स्वामी आदि ने कहा कि पिछले तीन दिनों से घरों से कचरे का उठान न होने से लोग परेशान हैं। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर कचरा उठान के लिए अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

फोटो 28 शहर के बस स्टैंड रोड पर पड़ा कचरा। संवाद
फोटो 29

मनाही केवल दिखावा...पुरानी अनाज मंडी की पिछली तरफ लगा कचरे का ढेर। संवाद

फोटो 30

पार्षद नवीन बिंदल के साइन बोर्ड के पास पड़ा कचरा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed