{"_id":"65b556dd39ee02e3ca08ad64","slug":"rta-issued-challan-for-two-overloaded-vehicles-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-112684-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरटीए ने दो ओवरलोड वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरटीए ने दो ओवरलोड वाहनों के काटे चालान
Sun, 28 Jan 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ टीम द्वारा पकड़ा गया ओवरलोड वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। रेवाड़ी आरटीए ने बाढड़ा क्षेत्र में दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा और करीब 71 हजार रुपये के चालान किए।
गत दिनों चरखी दादरी में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप सिंह के समक्ष ओवरलोडिंग का मुद्दा दो बार उठा था। बैठक के बाद मंत्री ने चरखी दादरी उपायुक्त को ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके तहत सरकार ने छह जिलों के अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की कमान सौंपी थी।ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए डीसी मनदीप कौर ने भी स्वत: संज्ञान लिया था। डीसी की कार्रवाई के बाद से चेकिंग व्यवस्था में थोड़ा सुधार हुआ है।