फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rs. 633.3 million will improve the condition of 22 dilapidated roads, work will start by the end of September.

Charkhi Dadri News: 63.33 करोड़ से सुधरेगी 22 जर्जर सड़कों की सूरत, सितंबर अंत के शुरू होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rs. 633.3 million will improve the condition of 22 dilapidated roads, work will start by the end of September.
बाढड़ा क्षेत्र की जर्जर सड़क। संवाद
चरखी दादरी। जिले की 22 जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 63.33 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। विभाग अब मौसम अनुकूल होने का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सितंबर के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे लगभग 50 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मानूसन की बारिश ने जिले की कई सड़कों का स्वरूप बिगाड़ दिया है। इससे लिंक और अप्रोच सड़कों की हालत खस्ता हो गई हैं। इन सड़कों की मरम्मत की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। विभाग ने योजना तैयार कर मुख्यालय से मंजूरी भी प्राप्त कर ली है। अगले एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बाढड़ा क्षेत्र की सड़कों को सबसे अधिक लाभ
पुनर्निर्माण की जा रही सड़कों में अधिकांश बाढड़ा क्षेत्र की हैं, जिनसे जुड़े लगभग 50 गांवों को फायदा होगा।
पांडवान से बाबा लाधवाना तक 3.21 किमी सड़क : 3.97 करोड़ रुपये
घसोला से मौड़ी (2.66 किमी) : 2.54 करोड़ रुपये
सांतौर से देवी माता मंदिर, मिर्च से सौंप रोड : 2.54 करोड़ रुपये
कासनी, बौंदकला, मालपोस रोड : 4.21 करोड़ रुपये
नौसवा से खोरडा रोड : 2.39 करोड़ रुपये
बौंदकलां से उण, लांबा से सौंप-कासनी, रणकोली से सांतौर रोड : 3.59 करोड़ रुपये
बिरहीकलां से बरसाना, कितलाना रोड : 2 करोड़ रुपये
अन्य सड़कों के निर्माण के लिए बजट
मालपोस से कैनाल रोड : 1.55 करोड़ रुपये
लांबा से कोहलावास : 3.92 करोड़ रुपये
हिंड़ोल से भिवानी रोड : 1.34 करोड़ रुपये
महराणा से जोहड़वाला मंदिर, दादरी से घसोला रोड : 1.22 करोड़ रुपये
सांवड़ से देवी मंदिर रोड : 3.17 करोड़ रुपये
कपूरी-टिकानकलां से आश्रम रोड : 76 लाख रुपये
बाढड़ा से ढिगावा व बारवास से सूरजगढ़ रोड :2.68 करोड़ रुपये

::::::::::
जिले की 22 सड़कों का जल्द ही पुनर्निर्माण करवा दिया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मानसून सीजन के तुरंत बाद एजेंसी को कार्यादेश जारी कर धरातल पर काम शुरू करवा देंगे। - गुरचरण सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed