{"_id":"6659f971d25611cdd503f14b","slug":"rs-5000-fine-for-wasting-water-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118405-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पानी की बर्बादी करने पर टीम लगाएगी पांच हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पानी की बर्बादी करने पर टीम लगाएगी पांच हजार का जुर्माना
Fri, 31 May 2024 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 May 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन की ओर से बाढड़ा उपमंडल अभियंता के मार्गदर्शन में पानी की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी गांव में घर-घर दौरा कर यह सुनिश्चित करेगी कि किस घर में टोंटी या वाल्व नहीं लगी हुई है। बाद में नोटिस देने के बाद टोंटी या वाल्व नहीं लगी मिली तो विभाग उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगा सकता है।
इस बारे में यह टीम पानी की बर्बादी रोकने के लिए चेकिंग करेगी। जुर्माने के बाद भी अगर कोई व्यक्ति पानी की बर्बादी जारी रखता है तो उस पर दोबारा पांच हजार रुपये जुर्माने के साथ कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद जुर्माना चुकाने के बाद ही दोबारा कनेक्शन मिलेगा। बाढड़ा ब्रांच प्रधान सुमित कादयान ने बताया कि ग्रामीण यदि अपने नल पर टोंटी लगाते हैं तो अगले घर तक पानी पहुंच पाता है। गर्मी के मौसम में पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
उन्होंने ग्रामीणों को जल जीवन मिशन, जल की गुणवत्ता, वाटर हार्वेस्टिंग, कैच द रेन आदि के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर सुमित, रामचंद्र , कृष्ण व देवेंद्र आदि मौजूद रहे।