फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rs 1.36 lakh siphoned from account after hacking phone

Charkhi Dadri News: फोन हैक कर खाते से निकाले 1.36 लाख रुपये

Thu, 22 Oct 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.36 lakh siphoned from account after hacking phone
चरखी दादरी। कादमा निवासी स्कूल बस चालक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल पर अनजान एप्लिकेशन आने के बाद उसका फोन हैक होने और बैंक खातों से 1.36 लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कादमा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह हिंद मॉडल स्कूल कादमा में बस चलाता है। उसके एसबीआई और सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाते हैं, जो मोबाइल नंबर से जुड़े हुए हैं। वह फोनपे के माध्यम से लेन-देन करता है।
विज्ञापन

सुरेंद्र के अनुसार 19 अक्तूबर की सुबह करीब 9:30 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान एप्लिकेशन आई। इसके बाद उसका फोन अचानक हैक हो गया और एसबीआई खाते से 18 हजार व 20 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 1.36 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed