फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rojgar mela in rawaldhi iti on 28

Charkhi Dadri News: रावलधी आईटीआई में रोजगार मेला 28 को, एडीसी ने की बैठक

Thu, 22 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
rojgar mela in rawaldhi iti on 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 28 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। पहली बार रोजगार मेले का आयोजन जिले के कई विभाग मिलकर करेंगे।
मेले के आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बैठक ली। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो प्री-प्लेसमेंट या आईटीआई प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं।
विज्ञापन

मेला निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, ताकि, अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अच्छी कंपनियों में अवसर प्रदान किए जा सकें।
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्र, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ 28 मई को सुबह 10 बजे परिसर में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में आईटीआई से पास हो चुके छात्र भी इस रोजगार मेले में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed