फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   rohtak rob will be made soon

Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक आरओबी निर्माण से 30,000 लोगों को प्रतिदिन मिलेगी राहत

Tue, 12 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
rohtak rob will be made soon
चरखी दादरी। रोहतक फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग डेढ़ माह के अंदर शुरू करवा देगा। मुख्यालय के अधिकारियों ने विधायक सुनील सांगवान के समक्ष यह दावा किया है। वहीं, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि प्रयास रहेगा कि 40 करोड़ की परियोजना पर दिसंबर के मध्य तक काम शुरू करवा देंगे। इससे करीब 30,000 लोगों को प्रतिदिन राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आचार संहिता हटने के बाद से शहरवासियों को रोहतक रेलवे फाटक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। आरओबी निर्माण कार्य में हो रही देरी से शहरवासी और वाहन चालक परेशानियां झेल रहे हैं। करीब छह माह पहले लोगों को काम शुरू होने की उम्मीद थी, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि, टेंडर प्रक्रिया विभाग सिरे चढ़ा चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, रोहतक रोड आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण की मांग करीब दो दशक पुरानी है। करीब डेढ़ दशक पहले इसका खाका तैयार हुआ था। लंबे इंतजार के बाद लोनिवि ने रोहतक रोड फाटक पर बनने वाले आरओबी की निविदा जून के अंतिम सप्ताह में आमंत्रित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 एजेंसियों ने आरओबी बनाने में रुचि दिखाते हुए आवेदन किया और निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ गई। इसके बाद आदर्श आचार संहिता लग गई। इससे एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए जा सके। अब आचार संहिता हटे दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन, काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं, लेटलतीफी को लेकर विधायक सुनील सांगवान ने चंडीगढ़ में अधिकारियों से बातचीत कर जल्द काम शुरू कराने की मांग की।

- कुल आएगी 78 करोड़ लागत, पीडब्ल्यूडी 40 करोड़ करेगा खर्च
रोहतक फाटक पर आरओबी तैयार करने में करीब 78 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसमें से 40 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग और 18 करोड़ रुपये रेलवे विभाग की ओर से खर्च होंगे। बाकी 20 करोड़ रुपये वन विभाग, बिजली निगम और अन्य विभागों के कामों में खर्च होंगे। फिलहाल, अन्य विभागों ने निविदा नहीं की है। केवल लोक निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया ही सिरे चढ़ी है।



- 940 मीटर लंबा बनना है ओवरब्रिज

शहर में बनने वाले तीसरे आरओबी की लंबाई करीब 940 मीटर रहेगी। 880 मीटर लंबाई में आरओबी निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करवाएगा। जबकि रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर का काम रेलवे विभाग की ओर से करवाया जाएगा। यह आरओबी फोरलेन बनेगा। इससे यहां जाम की समस्या का समाधान होगा। आरओबी के बीच डिवाइडर बनेगा। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनेंगे। दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर और फुटपाथ की चौड़ाई डेढ़ मीटर रहेगी।



लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से मेरी बात हुई है। उन्होंने डेढ़ माह के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। जल्द से जल्द परियोजना पर काम शुरू कराना प्राथमिकता रहेगी। -सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका



रोहतक फाटक ओवरब्रिज का काम जल्द से जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। फिलहाल, औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रयास है कि दिसंबर के मध्य तक ही हम काम शुरू करवा दें। -कृष्ण कुमार, एक्सईएन, चरखी दादरी लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed