फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rohtak Road ROB will be fourlane revised estimate of 45 crores sent

रोहतक रोड आरओबी होगा फोरलेन 45 करोड़ का भेजा संशोधित एस्टीमेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Road ROB will be fourlane revised estimate of 45 crores sent
शहर का रोहतक फाटक बंद होने पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए रोहतक फाटक पर बनने वाले आरओबी का रिवाइज प्रपोजल पीडब्ल्यूडी ने सरकार के पास भेज दिया है। इसके तहत विभाग ने ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 25 की बजाय 45 करोड़ रुपये मांगे हैं। हालांकि 25 करोड़ रुपये सरकार विभाग के खाते में पहले ही डाल चुकी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने रोहतक रोड पर बनने वाले आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) की योजना में फेरबदल किया है। पहले यहां टू-लेन आरओबी बनाने की योजना थी, लेकिन आरओबी को अब फोरलेन बनाने का प्रारूप तैयार कर सरकार को भेजा है। अब बजट राशि भी 20 करोड़ रुपये बढ़ाई गई है। विभाग ने रोहतक फाटक से लेकर रावलधी चौक तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दोगुनी करने की योजना का एस्टीमेट भी सरकार को भेज दिया है और इस कार्य पर करीब पंद्रह करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

रोहतक रोड पर आरओबी की मांग करीब दो दशक पुरानी है। करीब डेढ़ साल पहले सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। इसके तहत पीडब्ल्यूडी ने यहां करीब 1200 मीटर लंबा टू-लेन आरओबी बनाने की योजना तैयार की थी। अब हाल ही में विभाग ने इस प्रोजेक्ट में फेरबदल किया है। अब विभाग की योजना है कि आरओबी को फोरलेन बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में गुजरती हैं 25 से अधिक ट्रेनें
रोहतक फाटक की अगर बात करें तो 24 घंटे में 25 से अधिक बार ट्रेनों की आवाजाही से बंद होती है। एक बार फाटक बंद होने पर वाहन चालकों के करीब 20 मिनट खराब हो जाते हैं। कई दफा तो वाहनों की कतार एक तरफ रेस्ट हाउस मोड़ तो दूसरी ओर चंपापुरी क्षेत्र तक पहुंच जाती है। वाहन चालकों को आने वालीं परेशानियों को देखते हुए ही पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग पर आरओबी बनाने की योजना तैयार की है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने और आरओबी बनने से प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
15 मीटर की जाएगी सड़क की चौड़ाई
पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रोहतक रोड की इस समय चौड़ाई सात मीटर है। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 15 मीटर की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के पास सड़क के दोनों ओर करीब 100 फुट जगह है। विभाग की योजना है कि सड़क के बीच में सुंदरीकरण के लिए डिवाइडर भी बनाया जाए।

रोहतक रोड आरओबी के लिए रिवाइज प्रपोजल हमने सरकार को भेज दिया है। जल्द ही इस पर मंजूरी मिलने की संभावना है और इसके तुरंत बाद टेेंडर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाए।
सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed