फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   robbery pistol 50 thousand

लूट के आरोपी से पिस्तौल और पचास हजार बरामद

Wed, 01 Jan 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
robbery pistol 50 thousand
फिरौती मांगने और लूट के आरोपी से पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान देशी पिस्तौल और पचास हजार की नकदी बरामद की है। पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गत 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव खुड़ाना का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत मंगलवार रात बाढड़ा चौक पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि महेंद्रगढ़ जिले के खुड़ाना गांव निवासी समरजीत अवैध हथियार रखता है। इस समय वह हथियार लिए जेवली टी-प्वाइंट पर खड़ा है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी को काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताई गई जगह पर दबिश देकर उसे 315 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी समरजीत पर चरखी दादरी जिले में फिरौती और लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी ने माई कलां पहाड़ में एक क्रेशर मालिक से फिरौती मांगी थी और बाढड़ा थाने में चार जुलाई 2019 को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा टाटा-407 सवार व्यापारी की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर आरोपी ने करीब दो लाख 43 हजार रुपये छीने थे। इस संबंध में बाढड़ा थाने में तीन अगस्त 2019 को मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 315 बोर की देशी पिस्तौल और पचास हजार की नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed