फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways workers will join the march to Parliament on 24th

Charkhi Dadri News: रोडवेजकर्मी 24 को संसद कूच में होंगे शामिल

Thu, 20 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will join the march to Parliament on 24th
दादरी रोडवेज डिपो में बैठक को संबोधित करते हुए वक्ता।
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की चरखी दादरी डिपो की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। डिपो प्रधान सुखवेंद्र बडराई ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में हरियाणा राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, राज्य उपप्रधान जयकुमार दहिया, सर्वकर्मचारी संघ जिला प्रधान कृष्ण ऊण मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान बैठक में डिपो कमेटी का गठन किया गया। सुनील दातौली को डिपो कमेटी का प्रधान बनाया गया है। योगेश मिसरी को सचिव व सुखेंद्र बडराई को उप्रधान बनाया गया है। कैशियर की जिम्मेदारी सुरेंद्र बिरही को सौंपी गई है। ऑडिटर रसीद खान को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन




बैठक में प्रधान नरेंद्र दिनोद ने कहा कि हिट एंड रन कानून कर्मचारियों और जनता के हित नहीं है। डीजल महंगा किया जा रहा है। नरेंद्र ने 24 मार्च को ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर दिल्ली संसद कूच में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने कहा कि हरियाणा रोडवेज से हजारों कर्मचारी दिल्ली संसद कूच में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसें ठेके पर चलाने के निर्णय रद्द करने सहित अन्य मांगों के लिए कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।


इस मौके पर राज्य उपप्रधान जयकुमार दहिया, राज्य सचिव, सुरेंद्र शर्मा, सोमवीर कादमा, सुमित चिड़िया, सत्यवीर दगड़ोली, देवेंद्र, ओमजीत, प्रदीप डूडी, मनोज मलिक, ओमपाल, भूमित शर्मा, हिमांशु सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed