फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways started heavy license training of 89 trainees

Charkhi Dadri News: रोडवेज ने शुरू की 89 प्रशिक्षुओं की हेवी लाइसेंस ट्रेनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Roadways started heavy license training of 89 trainees
चरखी दादरी। दादरी रोडवेज चालक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से हैवी लाइसेंस के लिए 89 प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इससे पहले ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से ट्रेनिंग के लिए 200 युवाओं की सूची जारी की गई थी। उनमें से केवल 89 ने ही दाखिला लेने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केंद्र के पास हैवी लाइसेंस के लिए 250 आवेदन आए हैं। इनमें से वर्तमान बैच के लिए 200 युवाओं की सूची जारी की गई। ये आवेदन दादरी के अलावा झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी आदि जिलों से थे। दाखिले के लिए सभी उम्मीदवारों को फोन पर संदेश भेजा गया था, लेकिन अधिकतर युवाओं ने इसे नजरअंदाज किया और दाखिला लेने से चूक गए। अब इन 89 युवाओं की प्रतिदिन ट्रेनिंग चल रही है।
विज्ञापन

ट्रेनिंग सुबह 9 बजे शुरू होती है और केंद्र ने पांच बसें प्रशिक्षण के लिए चलाई हुई हैं। इसके लिए सभी प्रशिक्षक साढ़े 8 बजे शहर के रोजगार्डन के पास एकत्र होते हैं और यहां से अपनी बसों में चढ़कर जाते हैं। ट्रेनिंग रूट कितलाना टोल और बधवाना रहता है। इस रूट पर सभी चालक प्रशिक्षुओं को हैवी लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। अब इन प्रशिक्षुओं को 24 दिसंबर तक ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित प्रशिक्षुओं लिए यह रहती है प्रक्रिया
ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षण के 35 दिन पूरे न करने वाले युवाओं को एक सप्ताह की अलग ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग पूरी होने पर उन्हें केंद्र की ओर से हैवी लाइसेंस के लिए प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके बाद पत्र आरटीए में जमा कराकर वे हैवी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।


अगले बैच के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी
केंद्र का अगला बैच 25 दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए केंद्र ने सभी चयनित आवेदकों को सूचित कर दिया। आवेदकों के पास विभाग ने दाखिले के लिए संदेश भेजा है। अब वे आवेदक केंद्र में आकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed