फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways increased the fare by 20 percent as soon as the toll plaza started

टोल प्लाजा शुरू होते ही रोडवेज ने बढ़ाया 20 फीसदी किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways increased the fare by 20 percent as soon as the toll plaza started
चरखी दादरी। किसान आंदोलन खत्म होते ही नवनिर्वित नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों की जेब ढीली होनी शुरू हो गई है। दिल्ली-पिलानी मार्ग पर गांव लाड और मोरवाला में नए टोल प्लाजा शुरू हो गए हैं। वहीं, रोडवेज प्रबंधन ने भी किराये में करीब 20 फीसदी वृद्धि की है। अब लोहारू से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त 18 रुपये भरने होंगे। चरखी दादरी से झज्जर के बस किराये में आठ रुपये और चरखी दादरी से लोहारू के किराये में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान सभी टोल प्लाजा को बंद कर धरने पर बैठे थे। अब मांग पूरी होने पर किसान घर लौट रहे हैं। जिले में दिल्ली-पिलानी मार्ग पर गांव मोरवाला और लाड में नए टोल प्लाजा शुरू किए गए हैं। पिछले साल ही यहां नेशनल हाईवे मार्ग को दुरुस्त किया गया था। किसान आंदोलन के कारण नए लगे टोल शुरू नहीं हो पा रहे थे। अब किसान आंदोलन खत्म होते ही इन नए टोल को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के उपमंडल लोहारू में बना रोडवेज का सब डिपो चरखी दादरी जिले से जुड़ा है। लाड गांव में टोल शुरू होते ही लोहारू-चरखी दादरी के बीच किराये में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले दादरी से लोहारू के बीच 55 रुपये किराया था जबकि अब यात्रियों को 65 रुपये देने होंगे। इस मार्ग पर बाढड़ा उपमंडल भी आता है। जहां के गांवों के ग्रामीण पूरी तरह चरखी दादरी पर निर्भर है और हर रोज हजारों की संख्या में चरखी दादरी आते है। उन्हें अब 10 रुपये अतिरिक्त किराया भरना होगा। पहले चरखी दादरी से बाढड़ा के बीच 35 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगता था, जिसे अब 45 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। इस मार्ग पर 10 रुपये किराया बढ़ाया गया है तो चरखी दादरी से झज्जर मार्ग पर गांव मोरवाला में टोल प्लाजा शुरू होने पर वहां आठ रुपये प्रति व्यक्ति किराया बढ़ाया गया है। चरखी दादरी से झज्जर जाने की टिकट पहले 47 रुपये व्यक्ति मिलती थी, जिसे अब 55 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है। मगर लोहारू से दिल्ली जाने वालों पर दो टोल टैक्स की मार पड़ेगी और उन्हें 18 रुपये प्रति व्यक्ति अतिरिक्त भरने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे रुपये के फेर में भी अतिरिक्त मार
छूटे रुपये के फेर में भी रोडवेज यात्रियों पर अतिरिक्त मार पड़ेगी। चरखी दादरी से बाढड़ा के बीच की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। अब तक यहां 35 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगता था। अब लाड गांव में टोल शुरू होने से आठ रुपये किराया बढ़ेगा यानी 43 रुपये व्यक्ति। मगर यहां रोडवेज बस कंडक्टर बुधवार को ही यात्रियों को बोलते नजर आए कि कल से 10 रुपये किराया बढ़ जाएगा। छूटे रुपये के फेर में यात्रियों को 45 रुपये देने होंगे।

यूं बढ़ाया गया है किराया
दूरी किराये में बढ़ोतरी
एक से 15 किलोमीटर तीन रुपये
16 से 25 किलोमीटर पांच रुपये
26 से 30 किलोमीटर सात रुपये
31 से 50 किलोमीटर आठ रुपये
51 से 70 किलोमीटर 10 रुपये
मोरवाला और लाड गांव में नए टोल शुरू हो चुके है। इस कारण किराया बढ़ाया जा रहा है। वीरवार से बढ़ा हुआ किराया वसूला जाएगा। इसके लिए नया किराया चार्ट बनवाया गया है। जिसे आज बस स्टैंड पर लगवाया जाएगा। - रवीश हुड्डा, महाप्रबंधक रोडवेज, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed