फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways flying squad takes action against conductor; 70 Rupees in excess cash recovered from ticket sales

Charkhi Dadri News: रोडवेज फ्लाइंग की जांच में परिचालक से 70 रुपये ज्यादा मिले, गबन का केस

Tue, 25 Aug 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Roadways flying squad takes action against conductor; 70 Rupees in excess cash recovered from ticket sales
जिले का रोडवेज बस डिपो जहां की टीम ने परिचालक पर गबन का केस बनाया है । - फोटो : 1
चरखी दादरी। रोडवेज विभाग की महाप्रबंधक उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक परिचालक के पास टिकटों की राशि से 70 रुपये अतिरिक्त मिलने पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

टीम ने परिचालक के खिलाफ गबन का मामला तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित डिपो के महाप्रबंधक और रोडवेज मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। मामला महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी जा रही रोडवेज की बस की जांच के दौरान सामने आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोडवेज विभाग की महाप्रबंधक उड़नदस्ता टीम बसों में टिकट व्यवस्था और यात्रियों से किराया वसूली की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के बीच चल रही रोडवेज बस को जिले के बुचावास गांव के पास जांच के लिए रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बस में सवार यात्रियों के टिकटों की जांच करने के साथ-साथ परिचालक के पास मौजूद टिकट बुक और नकदी का भी मिलान किया। इस दौरान टिकटों से संबंधित राशि का हिसाब करने पर परिचालक के पास 70 रुपये अतिरिक्त पाए गए। टीम ने मौके पर ही अतिरिक्त राशि को रिकॉर्ड में लिया और मामले की रिपोर्ट तैयार की।

विभागीय नियमों के तहत परिचालक के खिलाफ गबन का केस बनाया गया है। इसके बाद आवश्यक आगामी कार्रवाई के लिए पूरी रिपोर्ट संबंधित डिपो के महाप्रबंधक और रोडवेज मुख्यालय को भेजी गई है। विभाग की ओर से समय-समय पर बसों में फ्लाइंग टीमों की ओर से औचक निरीक्षण किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed