फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways bus will run after noon

Charkhi Dadri News: दोपहर बाद चलेगी रोडवेज बस

Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run after noon
चरखी दादरी। फाग पर सोमवार दोपहर तक रोडवेज बसों का पहिया थमा रहेगा। रविवार दोपहर बाद ही बसों का आवागमन कम हो गया। जनस्वास्थ्य विभाग भी सोमवार को अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति नहीं करेगा। ऐसे में लोग सतर्क होकर पानी का प्रयोग कम करें और पेयजल की बर्बादी करने से बचें।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी। इसके लिए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। पीएचसी और सीएचसी समेत सिविल अस्पताल में इमरजेंसी मरीज का इलाज किया जाएगा। एसपी पूजा वशिष्ठ ने सभी एसएचओ को हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमें फाग के दिन मुस्तैद रहकर हुड़दंगियों पर नजर रखेंगी। आपात स्थित में लोग मदद के लिए 112 डायल कर सकते हैं।
विज्ञापन

- शाम के समय यात्री करते रहे बसों का इंतजार
रोडवेज डिपो में 105 बसें हैं। लंबे रूट की बसें तो निर्धारित समय पर सुबह ही डिपो से प्रस्थान कर गईं थीं। स्थानीय मार्गों पर दोपहर तक यात्रियों का आवागमन बना रहा। उसके बाद संख्या कम होती चली गई जिससे बसों का पहिया भी धीरे-धीरे थमता गया। सोमवार दोपहर तक बसों का पहिया थमा रहेगा। उसके बाद बसों का संचालन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोग कतई न करें पानी की बर्बादी : बृजेश जावला
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बृजेश जावला ने फाग के दिन सोमवार को पानी की बर्बादी न करने की अपील की है। उनका कहना है कि लोग प्राकृतिक रंगों की होली खेलें। पानी की वैसे ही किल्लत बनी रहती है। पानी व्यर्थ में न बहने दें।


फाग के दिन स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी मरीजों के इलाज के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी जिलावासी सद्भाव और प्रेम के साथ फाग का पर्व मनाएं। - डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी



फाग के दिन हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार टीमों का गठन किया गया है। अगर कोई शांतिभंग या हुड़दंग करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विनोद शंकर, डीएसपी मुख्यालय, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed