फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways and private buses ply through the city, creating traffic jams every 10 minutes

Charkhi Dadri News: शहर के बीच से गुजर रहीं रोडवेज व निजी बसें, हर 10 मिनट में बन रहे जाम के हालात

Sun, 15 Feb 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways and private buses ply through the city, creating traffic jams every 10 minutes
भगवान परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक की ओर जाने वाली सड़क पर लगे जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। भगवान परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक की तरफ जाने वाले व्यस्त बाजार की तंग सड़कों से रोडवेज व निजी बसों के गुजरने से जाम की स्थिति बन रही है। जिसके कारण दूसरे वाहन चालकों को जाम में फंस कर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना हैं कि लंबे जाम के चलते उनके कारोबार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वहीं तंग सड़कें होने और बसों के गुजरने के कारण यहां हादसों की संभावना भी बनी रहती है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से बसों का रूट बाजार के बाहरी सड़कों से निर्धारित करने की मांग की है, जिससे दुकानदारों व हल्के वाहन चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक की तरफ जाने वाली सड़क से प्रतिदिन हजारों राहगीरों के अलावा छोटे वाहन चालकों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क से निजी व परिवहन विभाग की बसों का आवागमन निरंतर जारी है। सड़क तंग होने के कारण आमने-सामने बसों का आवागमन होने से अन्य वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती। जिससे सड़क के बीच अक्सर जाम लगा रहता है। जाम के चलते दूसरे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार संजय कुमार, कृष्ण सैनी, सन्नी कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार ने बताया कि सबसे बुरा हाल सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है। इस अवधि के दौरान हर 10 मिनट में जाम लगता है। उन्होंने बताया कि यही समय दुकानदारी का होता हैं लेकिन उसी समय जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से बसों का आवागमन इस सड़क की अपेक्षा लोहारू रोड होते हुए करवाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच ब्रेक लगा उतारते है सवारियां
स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी बस संचालक सवारियों को बैठाने व उतारते समय नियमों को ताक पर रख मनमर्जी से सड़क के बीच ब्रेक लगा देते है। चंद पलों में यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस दौरान अन्य बस आने से स्थिति और भी विकट बन जाती हैं, जब छोटे वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसा रहना पड़ता है।

बॉक्स :
मरीजों को अस्पताल पहुंचने में हो जाती देरी
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इसी सड़क पर राजकीय मातृ-शिशु अस्पताल बनाया गया है। जहां लेबर रूम और एसएनसीयू के अलावा अनेक वार्ड बनाए गए है। लेकिन कई बार सड़क के बीच जाम लगने से गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज फंस जाते हैं। जिससे उन्हें उपचार मिलने में देरी होने की संभावना बनी रहती है।

वर्सन :
पुलिस के राइडर लगातार सड़कों पर गश्त करते हुए यातायात सुचारू बनाने के काम में जुटे रहते हैं। यदि पुराना सिविल अस्पताल रोड पर जाम लग रहा है तो इसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। मुख्य सड़क पर किसी भी हालात में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। - निरीक्षक रमेश कुमार, यातायात थाना प्रभारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed