फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Road narrowed due to encroachment, pedestrians' troubles increased due to heavy vehicles, demand to shift the warehouse to an outer area

Charkhi Dadri News: अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़क, भारी वाहनों से बढ़ी राहगीरों की मुसीबत, गोदाम को बाहरी क्षेत्र में शिफ्ट करने की मांग

Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Road narrowed due to encroachment, pedestrians' troubles increased due to heavy vehicles, demand to shift the warehouse to an outer area
लोहारू रोड पर लगा जाम। 
चरखी दादरी। शहर की एमसी कॉलोनी में वर्ष 1971 में बना पहले बना केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) का गोदाम अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। साढ़े पांच दशक पहले जब यह गोदाम बना था तब यह इलाका सुनसान था लेकिन आज घनी आबादी के बीचों-बीच घिर चुका है। संकरी सड़कें और भारी वाहनों की लंबी कतारें न केवल जाम का कारण बन रही हैं बल्कि हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासियों ने अब इस वेयरहाउस को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

27 फीट की सड़क अब रह गई महज कुछ फीट
करीब 2.2 एकड़ में फैले इस गोदाम का निर्माण उस समय हुआ था जब दादरी की आबादी बेहद कम थी। मुख्य लोहारू रोड से गोदाम तक जाने के लिए तब 27 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई थी। समय के साथ बढ़ती जनसंख्या और अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम रह गई है। आलम यह है कि जब कोई भारी ट्रक वेयरहाउस रोड पर मुड़ता है तो लोहारू रोड पर लंबा जाम लग जाता है।
विज्ञापन

15,800 टन क्षमता पर बुनियादी ढांचे की कमी
इस वेयरहाउस की भंडारण क्षमता 15,800 टन है। भारी क्षमता के कारण यहां अनाज की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए ट्रकों का तांता लगा रहता है। जगह की कमी के कारण चालक अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं जिससे कॉलोनी के बच्चों और बुजुर्गों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पहले ऊंट रेहड़ी या बैल गाड़ियों के माध्यम से गोदाम तक अनाज पहुंचाया जाता था लेकिन समय में बदलाव के साथ अब भारी वाहनों का दौर शुरू हो गया है। गोदाम निर्माण के समय चुनिंदा घर बने थे। अब भारी वाहनों के प्रचलन में आने के बाद यहां हादसों का खतरा भी बना रहता है।
- सुनील कौशिक, स्थानीय निवासी।
---
फसल सीजन के दौरान वेयर हाउस रोड पर दोनों तरफ से गाड़ियों के आवागमन होने पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कॉलोनी में आने-जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों का तांता लगा रहता है। ऐसे में सड़क पार करते हुए कोई भी बड़ा हादसा होने की संभावना रहती है। सरकार को चाहिए कि वो अब क्षेत्र की आबादी को देखते हुए गोदाम को बाहर शिफ्ट करवाए। - विजेंद्र फोगाट, स्थानीय निवासी।


------
सड़क से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर परिषद व जिला उपायुक्त को कई बार लिखित शिकायत दी गई है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने के कारण गोदाम में आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी होती है। इसी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। - विकास यादव, प्रबंधक, केंद्रीय भंडारण निगम, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed