{"_id":"65c3fd7513c2a23ee603fa64","slug":"road-accidents-will-reduce-only-by-following-traffic-rules-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113224-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: यातायात नियमों का पालन करने से ही घटेंगे सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: यातायात नियमों का पालन करने से ही घटेंगे सड़क हादसे
Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते एसआई ओम सिंह।
चरखी दादरी। यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक कर सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार यातायात थाना से पुलिस टीमों ने शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। जागरूकता मुहिम के तहत पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर और एसआई ओम सिंह के नेतृत्व में टीमें बुधवार को कई जगहों पर पहुंची और लोगों को जागरूक किया। निरीक्षक चंद्रशेखर ने कहा कि हर साल देश में हजारों लोग सड़क हादसों में अपना जान गंवा देते हैं। सड़क हादसों का मुख्य कारण यातायात नियमों का पालन न करना है।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालना किया जाए तो सड़क हादसों में काफी कमी आ जाएगी। ऐसा करके चालक अपने साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं।
एसआई ओम सिंह ने कहा कि माता-पिता 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। नाबालिग को वाहन देने से हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई चालक प्रशिक्षण ले रहा है तो वो अपने वाहन पर एल जरूर लिखवाएं। वहीं, दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
हमेशा सही दिशा में वाहन चलाएं।
बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं।
यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं।
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें।