फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Road accidents happen due to ignorance of rules

Charkhi Dadri News: पशु चिकित्सक पर चाकू से वार आरोपी माैके पर ही दबोचा गया

Wed, 26 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Road accidents happen due to ignorance of rules
वेटरनरी सर्जन डॉ. सोमबीर जाखड़।
चरखी दादरी/बाढड़ा। काकड़ोली सरदार गांव के पशु अस्पताल में तैनात पशु शल्य चिकित्सक डॉ. सोमबीर जाखड़ पर मंगलवार सुबह एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। स्टाफ और पशुपालकों की मदद से हमलावर को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। डॉ. सोमबीर ने घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने काबू किए गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. सोमबीर ने पुलिस को बताया कि उनकी तैनाती काकड़ोली सरदारा गांव के पशु अस्पताल में है। मंगलवार सुबह वह सीट पर मौजूद थे। इसी दौरान सुबह करीब सवा नौ बजे एक युवक उनके पास आया। उसने पूछा कि सोमबीर तुम ही हो क्या? उनके हामी भरते ही आरोपी ने उन पर चाकू से वार कर दिया। गनीमत रही कि वह बच गए। उनके चिल्लाने पर सहकर्मियों और पशुपालकों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

डॉ. सोमबीर ने बताया कि आरोपी बाइक पर आया था। उसके दो साथी बाहर खड़े थे। दबोचे गए आरोपी का मोबाइल बजने पर उन्होंने देखा तो डॉ. अजीत की कॉल आ रही थी। स्टाफ की मौजूदगी में उन्होंने कॉल पिक कर लाउडस्पीकर ऑन कर लिया। इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने पूछा कि डॉक्टर का काम हो गया क्या? इसके बाद वेटरनरी सर्जन ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed