{"_id":"5e1763258ebc3e8805379c60","slug":"rewari-delhi-rape-six-fir-charkhidadri-news-rtk5364785102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद अलग-अलग जगह ले जाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद अलग-अलग जगह ले जाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
बाढड़ा उपमंडल के एक गांव निवासी साढ़े 19 वर्षीय युवती के अपहरण के बाद गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गैंगरेप करने वाले आरोपी उसे राजस्थान और गुजरात भी ले गए। कई दिनों तक हवस का शिकार बनाया और इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में बाढड़ा थाना पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल कुमार का कहना है कि दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 365 और 376-डी सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने बाढड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि युवती गत 22 दिसंबर अलसुबह घर से लापता हुई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में दी थी जिसके आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। युवती गत सात जनवरी को राजस्थान के चुरू रेलवे स्टेशन पर मिली है। जिस पर रेलवे पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवती को राजस्थान से बरामद कर चरखी दादरी कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने युवती के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाकर मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गाड़ी में अपहरण कर युवती को अपने साथ ले गए थे। उसे रेवाड़ी, दिल्ली, गुजरात व राजस्थान ले जाया गया। इस दौरान करीब छह युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए। युवती राजस्थान के चुरू स्टेशन पर पहुंची। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर छह युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
साढ़े 19 वर्षीय युवती के अपहरण और गैंगरेप मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में हमारी दो टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पुलिस ने करवा दिया है।
अनिल कुमार, डीएसपी, बाढड़ा