फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Revealed: Praveen had committed the murder by stealing the revolver from the dash board

खुलासा ः डैश बोर्ड से रिवाॅल्वर चोरी कर प्रवीण ने दिया था हत्याकांड को अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Revealed: Praveen had committed the murder by stealing the revolver from the dash board
चरखी दादरी। एक निजी होटल के कमरा नंबर 104 में युवक और नवविवाहिता की मौत मामले में एक और खुलासा हुआ है। प्रवीण पहले ही इस हत्याकांड की योजना तैयार कर चुका था। तभी उसके दिमाग में नवविवाहिता से सिर्फ मुलाकात नहीं और ही खेल चल रहा था। इस खेल को अंजाम देने के लिए उसने चोरी छिपे बिना बताये कार के डैशबोर्ड से साथी कृष्ण का लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर अपने बैग में रख लिया। कृष्ण को जब तक इसकी भनक लगती तब तक प्रवीण अपना खेल, खेल चुका था। यह खुलासा खुद मृतक प्रवीण के साथी कृष्ण ने किया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुए गोलीकांड प्रकरण के बाद वहां से भागे मृतक प्रवीण के साथी कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि हत्याकांड में प्रयुक्त रिवाल्वर उसी का है और प्रवीण उसे बताए बिना ही डैश बोर्ड से निकाल अपने बैग में डालकर साथ ले गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे तो भनक तक नहीं थी कि होटल के कमरे में ऐसा खूनी खेल खेला जाना है। मामले में मृतका सोनी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवा रखा है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान कृष्ण ने बताया कि वो प्रवीण के साथ वैगनार कार में सवार होकर दादरी आया था। उस दौरान भी उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। कृष्ण ने बताया कि रिवॉल्वर उसने कार के डैश बोर्ड में रखी थी। उसने बताया कि आते वक्त दादरी से पहले एक गांव के समीप स्थित ठेके पर वो शराब लेने उतरा था और उसी दौरान मौका पाकर प्रवीण ने डैशबोर्ड से उसकी रिवॉल्वर निकालकर बैग में डाल ली। दादरी स्थित एक होटल पहुंचने के बाद प्रवीण ने कमरा ले लिया और वो कार में ही बैठा रहा। बाद में उसने जब डैश बोर्ड खुला देखा तो उसे रिवॉल्वर नहीं मिली। कृष्ण ने बताया कि होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर जाने के बाद ही उसे माजरे का पता चला। इसके बाद वो वहां से भाग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे कनीना टी-प्वाइंट से दबोचा गया। आरोपी के खुलासे के बाद रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण की गिरफ्तारी के बाद भी कमरा नंबर 104 में हुई प्रवीण और सोनी हत्याकांड का राज नहीं खुल पाया। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। सूत्रों के अनुसार आरोपी कृष्ण भी इन दो मौतों का कारण पुलिस के सामने स्पष्ट नहीं कर पाया। ऐसे में फिलहाल दोनों की मौत का राज कमरा नंबर 104 में ही दफन है। हालांकि अब तक की पुलिस जांच में दोनों के संपर्क को लेकर कई बातें सामने आई हैं।
जमीनी विवाद के बाद से कृष्ण पास रखता था रिवॉल्वर
पुलिस सूत्रों के अनुसार कृष्ण गांव में खेती करता था। कुछ समय पहले उनका जमीनी विवाद हो गया था और इसके बाद कृष्ण ने हथियार का लाइसेंस बनवाया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने भी गन का लाइसेंस पेश किया है। कृष्ण और प्रवीण एक गांव के होने के साथ दोस्त भी थे।
पांच साल से अधिक समय से थे दोनों एक-दूसरे के संपर्क में
पुलिस टीम जांच के लिए दोनों मृतकों के गांव में भी गई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया कि प्रवीण और सोनी एक-दूसरे के संपर्क में पिछले पांच साल से अधिक समय से थे। होटल के कमरे से बरामद दोनों मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए हुए हैं और ये मोबाइल भी इस मामले की अन्य परतें उठाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
ये है मामला
बता दें कि कॉलेज रोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 104 में झज्जर के धारोली निवासी प्रवीण और बिगोवा निवासी सोनी ने कमरा लिया था। देर शाम करीब पौने छह बजे तक भी जब वो कमरे से बाहर नहीं आए तो प्रवीण के साथ कृष्ण और होटल संचालक कृष्ण कुमार ने दरवाजा का एक हिस्सा तोड़कर गेट की अंदर से लगी कुंडी खोली थी। इसके बाद फर्श पर सोनी का और बेड पर प्रवीण का शव मिला। दोनों के माथे में गोली लगी मिली थी, जिसे पोस्टमार्टम के दौरान बाहर निकाला गया था। मृतका के पिता ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया था। मृतका सोनी की शादी गत 21 नवंबर को ही हुई थी।

होटल गोलीकांड की घटना के बाद मौके से भागे कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रिवॉल्वर लाइसेंस भी पुलिस के सामने पेश किया। उसका कहना है कि प्रवीण उसे बताए बिना ही उसकी रिवॉल्वर डैश बोर्ड से निकालकर बैग में डालकर होटल के कमरे में ले गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
शमशेर सिंह, प्रभारी, स्पेशल स्टाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed