{"_id":"60f32ae38ebc3e6d6950c440","slug":"restoration-work-of-valmiki-nagar-mini-park-hangs-in-balance-fury-among-people-charkhidadri-news-hsr6063732105","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि नगर मिनी पार्क का जीर्णोद्घार कार्य लटका अधर में, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि नगर मिनी पार्क का जीर्णोद्घार कार्य लटका अधर में, लोगों में रोष
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड 11 स्थित वाल्मीकि नगर मिनी पार्क का जीर्णोद्घार कार्य अधर में लटकने से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दस माह पहले काम शुरू हुआ था, जो कुछ दिन बाद ही बंद हो गया था। दस लाख से पार्क का जीर्णोद्घार होना है, लेकिन एजेंसी काम को आगे नहीं बढ़ा रही है। लोगों का कहना है कि इसके चलते वो पार्क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। वहीं, नप अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल के चलते पार्क का निर्माण कार्य बंद करवाया गया था और जल्द ही दोबारा से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
वाल्मीकि नगर में मिनी पार्क का निर्माण 1986 में किया गया था। 35 वर्षों तक नगर परिषद ने इसके रख-रखाव की ओर ध्यान नहीं दिया। करीब डेढ़ साल पहले पार्क के जीर्णोद्घार के लिए दस लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया था। इसके तहत यहां मरम्मत कार्य समेत झूलों और घास की व्यवस्था की जानी थी। करीब दस माह पहले एजेंसी ने काम शुरू किया, लेकिन दस-पंद्रह दिन बाद ही काम बंद कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बाद से एजेंसी और नप अधिकारियों ने बदहाल मिनी पार्क की सुध नहीं ली है। लोगों का कहना है कि पार्क की दीवारें और ट्रैक कंडम हैं, जिसके चलते उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि पार्क के जीर्णोद्घार कार्य की गुहार वो कई बार नगर परिषद अधिकारियों से लगा चुके हैं, लेकिन अब तक पार्क के जीर्णोद्घार का कार्य शुरू नहीं करवाया गया है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने इस मामले में नप अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन
- आठ हजार की आबादी है निर्भर
इस मिनी पार्क पर करीब आठ हजार की आबादी निर्भर है। अगर पार्क का जीर्णोद्घार कार्य जल्द पूरा हो जाए तो लोग यहीं सैर-सपाटा कर सकेंगे और उन्हें चार किलोमीटर दूर स्थित रोज गार्डन नहीं जाना पड़ेगा। इस समय वार्डवासियों का पार्क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजकुमार, सतीश, महेंद्र, सोनू, राहुल, मोनू, राकेश, जसबीर, संतोष, शांति, कौशला, सोनिया, पूनम, पुष्पा, रजनी आदि ने बताया कि महिलाओं व बचें के लिए पैदल रोज गार्डन पहुंचना आसान नहीं है।
---------
वर्जन::
मिनी पार्क का जीर्णोद्घार कार्य 10 माह पहले शुरू हुआ था। दो माह बाद ही काम अधर में रोक दिया गया। जिसके कारण वार्ड 11 व आस-पास के लोगों को मिनी पार्क की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर परिषद अधिकारियों को जल्द काम शुरू करवाना चाहिए।
विनोद वाल्मीकि, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-11
------
वर्जन
कोविड-19 के चलते वाल्मीकि मिनी पार्क का जीर्णोद्घार कार्य अधर में रोकना पड़ा था। अगले सप्ताह से पार्क का काम शुरू करवा दिया जाएगा और जल्द लोगों को इस पार्क की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
अजय कुमार, जेई, नगर परिषद
.....................