{"_id":"62420c09d09fa26d72652d7a","slug":"respected-minister-how-will-you-stop-the-death-of-contract-villagers-charkhidadri-news-hsr6277391127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी! ठेका ग्रामीणों के मरण पाच्छै बंद करवाओगे कै...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी! ठेका ग्रामीणों के मरण पाच्छै बंद करवाओगे कै...
विज्ञापन
चरखी दादरी। मंत्री जी! गांव में खोले गए शराब ठेके से सभी ग्रामीण परेशान हैं। आबकारी विभाग से बार-बार गुहार लगाने और लिखित में देने के बाद भी गांव में शराब ठेका बंद नहीं हुआ है। ठेका ग्रामीणों के मरण पाच्छै बंद करवाओगे कै....। यह बात सोमवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री के समक्ष नरसिंहवास के ग्रामीणों ने कही। इस पर संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने तत्काल आबकारी एवं काराधान विभाग समेत डीसी प्रदीप गोदारा को इस संबंध में कार्रवाई करने के आदेश दिए।
दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर कृषि मंत्री कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने लघु सचिवालय सभागार पहुंचे। कृषि मंत्री ने पहले बैठक के एजेंडे में शामिल 13 परिवादों की सुनवाई की और इसके बाद पांच अन्य परिवाद भी सुने। बैठक में पहला परिवाद माई कलां निवासी चंद्रभान ने रखा। उसने बताया कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया था। इस मामले में पुलिस दोषियों के साथ मिली हुई है। फरियादी के इस आरोप पर डीएसपी देशराज ने बताया कि पुलिस जांच में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई और मारपीट के इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में एसपी ने आईओ से भी जवाब मांगा हुआ है।
बैठक में दूसरा परिवाद दगड़ोली निवासी गुड्डी देवी ने रखा। फरियादी महिला के बेटे ने बताया कि गत अगस्त माह में उसके पिता का मर्डर हुआ था और पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच भिवानी सीआईए कर रही है, लेकिन अब तक हत्याकांड ट्रेस नहीं हुआ है। फरियादी की गुहार पर कृषि मंत्री ने तत्काल भिवानी एसपी से फोन पर बात कर जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीसरा परिवाद पिचोपा खुर्द निवासी महिला प्रसन्ना देवी के पिता ने रखा। उसने अपने दामाद पर बेटी से मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में कृषि मंत्री ने बाढड़ा डीएसपी को कार्रवाई का आदेश दिया।
चौथा परिवाद लांबा निवासी महेंद्र ने रखा जो जलघर चाहरदीवारी में बरती गई अनियमितताओं से संबंधित था।
पांचवां परिवाद नौसवा निवासी रामचंद्र ने रखा। उसने बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वो निगम में रुपये काफी समय पहले जमा करवा चुका है, लेकिन उसे कनेक्शन अब तक नहीं मिला है। इस पर कृषि मंत्री ने बिजली निगम एक्सईएन सचिन यादव से इसका कारण पूछा। एक्सईएन ने कहा कि जून के पहले सप्ताह तक आवेदक को कनेक्शन मुहैया करवा दिया जाएगा।
सातवां परिवाद सांजरवास निवासी शहीद संजय की पत्नी सुशीला देवी ने रखा। फरियादी महिला ने कहा कि उसके पास गैस एजेंसी है और एक अन्य कंपनी भी यहां 14.2 किलोग्राम वजन के सिलिंडर देती है जो नियमों के खिलाफ है। इस संबंध में कृषि मंत्री ने भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार को मामला सुलझाने के निर्देश दिए।
दसवां परिवाद नरसिंहवास के ग्रामीणों ने रखा जो आबकारी विभाग से जुड़ा था। इस मामले में कृषि मंत्री ने नरसिंहवास गांव में नई पॉलिसी में ठेका न खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने डीसी को बैठक का हवाला देते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के भी निर्देश दिए।
--------
38 क्विंटल गेहूं का भुगतान दो साल बाद भी नहीं पहुंचा खाते में -
बैठक में फौगाट निवासी कुलदीप ने भी अपना परिवाद रखा। फरियादी ने बताया कि 2020 में उसने बौंदकलां खरीद केंद्र पर 38 क्विंटल गेहूं बेचा था, लेकिन अब तक उसके खाते में भुगतान राशि नहीं आई है। कृषि मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर फरियादी को भुगतान करवाने का आश्वासन दिया।
------
आप भाजपा पदाधिकारी हो तो क्या, सबको चोर थोड़ी बताओगे -
कृषि मंत्री के समक्ष एक भाजपा महिला पदाधिकारी ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा छुड़वाने में विभागीय अधिकारियों के दिलचस्पी न लेने की बात कही। उक्त महिला पदाधिकारी के भाई ने मामले से जुड़ी तमाम जानकारी कृषि मंत्री को दी और बीडीपीओ पर निशाना साधा। बहस करने पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह जांच का विषय है और भाजपा पदाधिकारी हो तो क्या, सबको चोर थोड़ी ना बताओगे।
-----
भाई पर लगाया सवा 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप -
मकड़ाना निवासी बोहरा सिंह ने बैठक में अपने भाई पर उसके हिस्से के सवा 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके फर्जी हस्ताक्षर कर यह राशि हड़पी गई है। इस पर कृषि मंत्री ने फरियादी को इस संबंध में एक शिकायत पुलिस को देने की बात कही और एसपी को आरोप सही मिलने पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।