फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Resolve: Sakora will not remain empty, will pour grain and water two time in a day

संकल्प : सकोरे नहीं रहेंगे खाली दिन में दो बार डालेंगे दाना-पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Resolve: Sakora will not remain empty, will pour grain and water two time in a day
रेलवे स्टेशन उद्यान पार्क में दाना-पानी मुहिम की शुरुआत करते पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान व अग्रव - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से वैशाख माह की संकष्टी चतुर्थी हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज संरक्षक लख्मीचंद की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन परिसर स्थित उद्यान में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे गए और दाना पानी का प्रबंध किया गया। इस दौरान सदस्यों ने सकोरे खाली न रहने और दिन में दो बार दाना पानी डालने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने पानी के लिए मिट्टी के पांच सिकोरे व दाना डालने के लिए पांच प्लेट लगाकर दाना पानी मुहिम की शुरुआत की। बलराम गुप्ता ने कहा कि इस साल 51 सकोरे रखने और उनमें दाना-पानी का नियमित प्रबंध करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहर में अगले दो दिन में यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह और शाम इन सकोरों में दाना और पानी का प्रबंध नियमित किया जाएगा। इसके लिए वैश्य समाज के वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे साल इनमें दाना-पानी डाला जाएगा। सतपाल सांगवान ने कहा कि पशु पक्षी मूक प्राणी हैं। मौसम के अनुसार उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना मानव जाति का कर्तव्य है। गर्मी के मौसम में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी सेवा सबसे उत्तम पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर प्रवीन सैनी, रेखराज देवसरिया, राजकुमार गोयल, श्रवण गुप्ता, निरंजन सिंगला, राकेश गुप्ता, सोनू गोयल, विनोद जैन ,संतोष जैन, नीतू बंसल, निशा गोयल, नेहा गोयल, पंकज गोयल, मधु सिंगला, पूजा बंसल निशा सिंगला ,सुमन जैन ,सावित्री गर्ग ,सीता देवी ,पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में सभी ने इन सकोरों में दाना-पानी का प्रबंध करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed