फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Resolve every complaint lodged in the Samadhan Camp

समाधान शिविर में दर्ज हर शिकायत का करें समाधान : डॉ. जयेंद्र

Tue, 23 Jul 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Resolve every complaint lodged in the Samadhan Camp
चरखी दादरी में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनते अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सि
चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाकर सुबह 9 से 11 बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के निर्देशों पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों का अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर को लेकर रुझान बढ़ रहा है। नागरिक समाधान शिविर में अधिकारियों की ओर से की जा रही समस्याओं की सुनवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


डॉ. जयेंद्र ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अन्य सरकारी योजनाओं, पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे, इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

चरखी दादरी। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने नगराधीश आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याएं सुलझाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर जिला प्रधान रणधीर सिंह कुंगड़ ने उन्हें किसानों की समस्याएं बताईं।

ज्ञापन में बताया गया कि गर्मी अधिक पड़ने, वर्षा न होने के कारण किसान ज्वार, बाजरा और धान की फसल की बिजाई नहीं कर पाए हैं। जिन किसानों ने बिजाई की है, उन्हें भी नुकसान का डर सता रहा है। ऐसे में सरकार को दादरी जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजा देना चाहिए। जिले के किसानों ने बकाया 172 करोड़ का मुआवजा भी मांगा। ज्ञापन के जरिये लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की भी मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में दलबीर सिंह रासीवास, जगदीश रानीला, सुरेंद्र मोठसरा, बिजेंद्र सांगवान, नरेंद्र, ओमप्रकाश नंबरदार, राजकुमार, सत्यप्रकाश, कमलेश और मेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed