{"_id":"6294a07d0bdbd960791af361","slug":"resident-of-pantawas-khurd-shaswat-sangwan-secured-34th-rank-in-upsc-cse-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE Result 2021: दूसरे ही प्रयास में आईएएस बने शाश्वत सांगवान, पिछली बार मिली थी 320वीं रैंक इस बार 34वें स्थान पर रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC CSE Result 2021: दूसरे ही प्रयास में आईएएस बने शाश्वत सांगवान, पिछली बार मिली थी 320वीं रैंक इस बार 34वें स्थान पर रहे
Mon, 30 May 2022 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 May 2022 04:17 PM IST
सार
शाश्वत सांगवान के पिता सतीश और माता ललिता सांगवान डॉक्टर हैं। पिछली बार शाश्वत अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थे और आईडीईएस की ट्रेनिंग के दौरान भी उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी।
विज्ञापन
शाश्वत सांगवान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को घोषित यूपीएससी परिणाम में पैंतावास खुर्द निवासी शाश्वत सांगवान ने 34वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। 26 वर्षीय शाश्वत गांव के पहले आईएएस हैं और उनका परिवार पिछले लंबे से बहादुरगढ़ रह रहा है। शाश्वत को पिछली परीक्षा में 320वीं रैंक हासिल की थी और उनका चयन आईडीईएस (इंडिया डिफेंस इस्टेट सर्विस) के लिए हुआ था। ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने दूसरा प्रयास किया और इसमें वे 34वीं रैंक हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
शाश्वत सांगवान के पिता सतीश और माता ललिता सांगवान पेशे से डॉक्टर हैं। पिता सतीश सांगवान ने बताया कि उनकी छोटी बेटी एमबीबीएस कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछली बार शाश्वत अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं था और इसके चलते आईडीईएस की ट्रेनिंग के दौरान भी उसने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और इसका सकारात्मक परिणाम इस बार मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शाश्वत ने बारहवीं कक्षा दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस से पास की जबकि बीट्स पिलानी से इंजीनियरिंग की है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के बाद शाश्वत ने करीब डेढ़ साल तक प्राइवेट कंपनी में जॉब की और इसके साथ ही यूपीएससी की तैयारी की। पिता सतीश ने बताया कि शाश्वत पैंतावास खुर्द से इकलौता आईएएस है और इसकी उन्हें बेहद खुशी है।
विज्ञापन