{"_id":"67214abbef908584cb09bd64","slug":"repair-work-of-both-the-power-substations-of-charkhi-dadri-is-complete-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-125465-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चरखी दादरी के दोनों पाॅवर सब स्टेशनों का मरम्मत कार्य पूरा, अब गुल नहीं होगी बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी के दोनों पाॅवर सब स्टेशनों का मरम्मत कार्य पूरा, अब गुल नहीं होगी बत्ती
Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम ने शहर के दोनों पाॅवर सब स्टेशनों की मेंटेनेंस कर दी है। इसके अलावा कर्मचारियों के अवकाश भी रद्द किए गए हैं। बिजली निगम अधिकारी दिवाली पर्व पर शहर में 72 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का दावा भी कर रहे हैं। वहीं, त्योहारी सीजन में निगम एक यूनिट बिजली की चोरी भी सहन नहीं करेगा। इसके लिए दो टीमें 24 घंटे बिजली चोरों पर नजर रखेंगी।
दिवाली पर्व पर बाजारों में बिजली की खपत 15 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। त्योहारी सीजन में खासकर बाजारों में बिजली की खपत ज्यादा मात्रा में होती है। बाजारों में दुकानों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी होने का भी अंदेशा बना रहता है। दिवाली पर्व पर निगम 72 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने की योजना से काम कर रहा है।
निगम ने बिजली चोरों पर नजर रखने के लिए शहर में स्पेशल तौर पर दो टीमों का गठन किया है। ये दोनों टीमें 24 घंटे शहर के बाजारों और घरेलू उपभोक्ताओं पर नजर रखेंगी। जो भी उपभोक्ता चोरी करते पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना राशि निर्धारित समयावधि में जमा न करवाए जाने पर एफआईआर दर्ज होगी। शहर में 36 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर की बाहरी काॅलोनियों में बिजली की चोरी होने की आमतौर पर शिकायतें मिलती हैं।
विज्ञापन
- सभी फीडर और ट्रांसफाॅर्मर भी अपडेट
निगम ने सभी लाइनों व ट्रांसफाॅर्मरों को अपडेट कर दिया है ताकि उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलती रहे। बिजली आपूर्ति में व्यवधान न आए। निगम दिवाली तक कार्यालय में बने ट्रांसफाॅर्मर स्टोर रूम को खुला रखेगा ताकि जरूरत पड़ने पर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा सके।
निगम ने पाॅवर सब स्टेशनों की मेंटेनेंस कर दी है। दिवाली पर्व पर 72 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। कर्मचारी दिवाली पर्व तक डयूटी पर मुस्तैद रहेंगे। -गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, चरखी दादरी।