फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Renovation work of railway station will be completed by June 30

Charkhi Dadri News: 30 जून तक पूरा होगा रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य

Tue, 30 Apr 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 30 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Renovation work of railway station will be completed by June 30
दादरी रेलवे स्टेशन परिसर में अधर में पड़ा मुख्यद्वार का निर्माण कार्य। 
चरखी दादरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन का जीर्णाेद्धार कार्य अब 30 जून तक पूरा होगा। रेलवे की ओर से एजेंसी को दो माह का अतिरिक्त समय दिया गया है और ये मियाद 30 जून को पूरी हो जाएगी। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि इस समय अवधि तक एजेंसी से काम पूरा करवा लिया जाएगा और इसके बाद यहां कई नई सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

रेल यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करने के लिए रेलवे मंडल ने अमृत भारत रेलवे योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य 31 दिसंबर 2022 को शुरू करवाया था। संबंधित एजेंसी को रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा करने के लिए 30 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। लेकिन रेलवे स्टेशन की कायाकल्प का काम पूरा होने में अभी कुछ समय और लगेगा। इसके मद्देनजर रेलवे की ओर से एजेंसी को अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन


- रेलवे स्टेशन पर होने हैं ये कार्य
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत दादरी रेलवे स्टेशन पर 5:30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इसके तहत आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष, टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल, शौचालयों का निर्माण, स्टेशन के मुख्य गेट का सुंदरीकरण समेत बाहर जाने के रास्ते का निर्माण होना है। वहीं, स्टेशन की चहारदीवारी व कैंटीन निर्माण भी करवाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से बढ़ी यात्री संख्या
जिले के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 20 सवारी गाड़ियों का ठहराव होता है। रेलवे मंडल अधिकारियों ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए उदयपुर-वैष्णो देवी, श्रीगंगानगर से आगरा कैंट, मुंबई, अमृतसर व जयपुर आदि शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनों का ठहराव दादरी स्टेशन पर किया है। इससे यात्री संख्या में इजाफा हुआ है।
- निर्माण कार्य चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी
रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य जारी रहने से स्टेशन परिसर में रास्ता ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है। जगह-जगह भवन निर्माण सामग्री गिरी होने से यात्रियों को ठोकरें लगती है। इस समय निर्माण कार्य जारी रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



जीर्णोद्धार कार्य के तहत मार्बल पत्थर लगाने का कार्य बारीकी से किया जा रहा है और इसके चलते थोड़ा समय लग रहा है। एजेंसी को दो माह का अतिरिक्त समय दे दिया गया है। स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य 30 जून तक पूरा करवा लिया जाएगा और इसके बाद यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। -आशुतोष, एसएसई रेलवे (भिवानी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed