फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Relief from light rain after a week

एक सप्ताह बाद हल्की बारिश से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Relief from light rain after a week
चरखी दादरी। एक सप्ताह बाद शहर व आसपास के भागों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। गत 29 जुलाई को 27 एमएम बारिश बारिश के बाद मौसम परिवर्तनशील बना हुआ था। इस दौरान बादलवाही बनी रही। बारिश का संयोग नहीं बन पा रहा था। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। सुबह उमस भरी गर्मी भी बनी रही। पूर्वी हवाओं के दबाव से नमी की मात्रा 80 प्रतिशत तक पहुंच गई। दोपहर करीब 12 बजे कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ गया। उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हल्की बारिश से खरीफ की फसलों में फायदा पहुंचने की संभावना है। इस समय कपास, बाजरा, ज्वार, मूंग व ज्वार की फसलें खेतों में खड़ी है। खरीफ सीजन की फसलों को कुछ दिन के अंतराल में हल्की बारिश की जरूरत होती है। सात अगस्त तक इसी प्रकार बारिश की सिलसिला जारी रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed