फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Relief for patients: X-ray and lab testing facilities to be available at the civil hospital even after OPD hours

मरीजों को मिलेगी राहत : नागरिक अस्पताल में ओपीडी समय के बाद भी मिलेंगी एक्स-रे व लैब जांच सुविधाएं

Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Relief for patients: X-ray and lab testing facilities to be available at the civil hospital even after OPD hours
नागरिक अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में रखी मशीन।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए अहम कदम उठाया गया है। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों को ओपीडी समय के बाद भी एक्स-रे और लैब जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभाग ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे सेवा का समय बढ़ाकर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कर दिया है जबकि अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में स्थित लैब में नमूनों की जांच 24 घंटे जारी रहेगी। इस व्यवस्था से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक स्थानीय नागरिक अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा केवल ओपीडी समय के दौरान ही उपलब्ध होती थी। ऐसे में ओपीडी समय समाप्त होने के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था। कई बार आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता था। वहीं दुर्घटना, सड़क हादसे, मारपीट और अन्य आपात स्थितियों में आने वाले मरीजों को भी एक्स-रे जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था या फिर बाहर से जांच करवानी पड़ती थी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सुबह आठ से रात आठ बजे तक अस्पताल में ही एक्स-रे सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे शाम के समय या ओपीडी समाप्त होने के बाद आने वाले मरीजों को तत्काल जांच सुविधा मिल सकेगी। चिकित्सकों को भी समय पर रिपोर्ट मिलने से मरीजों के उपचार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में होगी 24 घंटे नमूनों की जांच
इसके अलावा ओपीडी ब्लॉक में स्थित लैब में अब 24 घंटे नमूनों की जांच की जाएगी। पहले अधिकांश जांचें ओपीडी समय के दौरान ही की जाती थीं। इसके कारण कई मरीजों को अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता था। अब किसी भी समय आने वाले मरीजों के नमूने लिए जा सकेंगे और आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अस्पताल में हर रोज आते हैं सैकड़ों मरीज
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज विभिन्न बीमारियों का उपचार करवाने के लिए आते हैं। हड्डी, छाती रोग से संबंधित अधिकांश मरीजों को चिकित्सकों की ओर से एक्स-रे करवाने का परामर्श दिया जाता है। वहीं काफी संख्या में मरीजों को कई प्रकार की जांच का परामर्श भी दिया जाता है। अभी तक केवल ओपीडी समय के दौरान ही एक्स-रे और लैब सुविधा जारी रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब समय बढ़ने से भीड़ भी नहीं होगी और लोगों की परेशानियां भी कम होंगी।

वर्सन :
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी के चलते एक्स-रे सुविधा को 12 घंटे और लैब सुविधा को 24 घंटे जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से निश्चित तौर पर मरीजों व उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी।--डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed