फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Record purchase of millet in Badhra, arrival of 1,26,482 lakh quintals

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में हुई बाजरे की रिकाॅर्ड खरीद 1,26,482 लाख क्विंटल की आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Record purchase of millet in Badhra, arrival of 1,26,482 lakh quintals
बाढड़ा अनाज मंडी में लगी बाजरे की ढेरी। - फोटो : 1
बाढड़ा। अनाज मंडी में इस सीजन में कुल 3195 किसानों ने अपनी फसल की बिक्री की। मंडी में कुल 1,26,482 लाख क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 50 हजार क्विंटल अधिक है। मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड आवक हुई है। किसानों को समय पर भुगतान, मापतौल में पारदर्शिता और सुविधाओं में सुधार के कारण किसान फसल बेचने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी प्रशासन किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। जयप्रकाश ने कहा कि मंडी में बढ़ी हुई आवक से क्षेत्र में कृषि उत्पादन की उन्नति का भी संकेत मिलता है। विशेष बात यह रही कि इस बार सरकार के बजाय आढ़तियों ने खरीददारी की जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान ने बताया कि पिछली बार 75 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई थी, जबकि इस बार 1, 26, 482 लाख क्विंटल बाजरे की मंडी में खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में 78 हजार क्विंटल बाजरे का उठान बाकी है। अब तक 1.18 लाख क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिछली बार से करीब 50 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed