फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Record of 18 more anonymous martyrs found: Shri Bhagwan

18 और गुमनाम शहीदों का मिला रिकार्ड : श्रीभगवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Record of 18 more anonymous martyrs found: Shri Bhagwan
बाढड़ा। देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आजाद हिंद फौज के ऐसे अनेक देशभक्त सैनिक रहे हैं, जिनका कोई भी उल्लेख कहीं नहीं मिला था। ऐसे महान देश भक्तों के बारे में यहां तक की उनके परिजन भी अंजान ही रहे हैं। जिले में अब तक 47 गुमनाम शहीद मिल चुके हैं, जिनमें से 18 का रिकॉर्ड हाल ही में मिला है।
विज्ञापन

गुमनाम शहीदों का रिकॉर्ड जुटाने में जुटे श्रीभगवान ने बताया कि उनका यह प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में ऐसे गुमनाम महान सपूतों का पता लगाया जाए, जिन्होंने आजादी में अहम योगदान दिया। उन्होंने बताया कि गांव खेडी सनसनवाल निवासी सुरेश राम, मिसरी निवासी चंदगीराम, छपार निवासी छल्लूराम, मकड़ानी निवासी दयाराम, मिसरी निवासी हरि सिंह, काकड़ोली निवासी हरफूल सिंह, बडेसरा निवासी हीरा सिंह, नांधा निवासी होशियार सिंह, पांडवान निवासी जयलाल, खातीवास निवासी नोबत सिंह, मिसरी निवासी रामचंद्र, काकड़ोली निवासी सरूप सिंह, चंदेनी निवासी सुल्तान सिंह, चांदवास निवासी सुल्तान सिंह, मिसरी निवासी सुल्तान, हंसावास खुर्द निवासी सुल्तान, निमडीवाली निवासी चंदगीराम के शहीद होने का रिकॉर्ड राष्ट्रीय अभिलेखागार में पाया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग कि इनका रिकार्ड इनके आश्रितों व परिजनों तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed