{"_id":"6a7a2c78f7097764030b4cd6","slug":"ranilas-team-secured-the-first-position-in-the-kabaddi-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158833-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कबड्डी स्पर्धा में रानिला की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कबड्डी स्पर्धा में रानिला की टीम रही प्रथम
Tue, 11 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिव्य ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल, सांवड़ के प्रांगण में आयोजित ब्लॉक स्तरीय अंडर-11 स्कूली खेल प्रतियोगिताएं सोमवार को समपन्न हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन आनंद कुमार डालमिया के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ऋषि प्रकाश और अशोक कुमार की उपस्थिति में हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में जीजीएमएसपीएस रानिला ने प्रथम तथा दिव्य ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल, सांवड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में भी जीजीएमएसपीएस रानिला प्रथम और दिव्य ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल, सांवड़ द्वितीय स्थान पर रहा।
खो-खो प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में जीके स्कूल, समसपुर ने प्रथम तथा जीपीएस निमली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों के वर्ग में जीआरएस/जीपीएस निमली ने प्रथम तथा जीके स्कूल, समसपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लॉन्ग जंप (लड़कियां) में आदर्श स्कूल, बौंद कलां ने प्रथम, जीजीपीएस निमली ने द्वितीय तथा सीबीएस स्कूल, मौड़ी ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन समारोह में आनंद कुमार डालमिया ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ऋषि प्रकाश ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागी विद्यालयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागी विद्यालयों को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।