{"_id":"66946b2cc545d65fc90e8527","slug":"ran-away-with-3-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-120411-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दुकानदार को चकमा देकर बैग से तीन लाख रुपये निकाले, नौकर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दुकानदार को चकमा देकर बैग से तीन लाख रुपये निकाले, नौकर पर केस
Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर निवासी किराना स्टोर संचालक के बैग से नौकर ने तीन लाख रुपये निकाल लिए। संचालक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के वार्ड 15 निवासी दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने रोहतक चौक के पास किराना की दुकान खोली है। जिला शाहजहांपुर यूपी के गांव बरवा पैना निवासी रामजीत दो साल से उनकी दुकान में नौकरी कर रहा था। वह 11 जुलाई को रात नौ बजे बाइक लेकर घर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर रामजीत और ओमप्रकाश भी बैठे थे। इस दौरान उन्होंने घरेलू सामान के थैले को बाइक के हैंडल पर लटकाया था। इसमें तीन लाख रुपये नकद भी रखे थे।
जब वह छोटी बाजारी में ज्वेलर्स की दुकान के सामने गली में पहुंचे तो रामजीत ने थैले से बिस्कुट का एक पैकेट गिरा दिया। इसे देख ओमवीर ने बाइक रुकवाई और वह पैकेट उठाने चला गया। इतने में थैले से तीन लाख रुपये निकाल कर रामजीत मौके से भाग गया। संचालक का आरोप है कि रामजीत ने पहले ही यह योजना बना रखी थी और वह उसकी योजना का शिकार बन गया। दुकानदार ने पुलिस से रुपये बरामद कराने की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।