{"_id":"66312594322057011c070b56","slug":"ramkishan-sharma-won-five-gold-medals-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-117052-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामकिशन शर्मा ने जीते पांच स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामकिशन शर्मा ने जीते पांच स्वर्ण पदक
Tue, 30 Apr 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
रामकिशन शर्मा।
बाढड़ा। गांव भांडवा निवासी बुजुर्ग अंतरराष्ट्रीय धावक रामकिशन शर्मा ने महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित 43वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 26 से 27 अप्रैल को आयोजित की गई। वहीं, क्षेत्र के खेलप्रेमियों ने सराहनीय प्रदर्शन पर रामकिशन शर्मा को बधाई दी है।
उपलब्धि के बारे में रामकिशन शर्मा ने बताया कि उन्होंने मुंबई में आयोजित 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद व 80 मीटर बाधा दौड़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है।
रामकिशन शर्मा पिछले 20 वर्षो से खेल के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच, राष्ट्रीय स्तर पर 116 स्वर्ण व 23 रजत और राज्य स्तर पर 80 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में 230 कांस्य पदक भी जीते हैं। वयोवृद्ध खिलाड़ी को अब तक सरकार की ओर से एक रुपये की मदद भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, जिला पार्षद सुनील हड़ौदी, चेयरमैन आनंद फौजी, वाइस चेयरमैन सतीश, भांडवा सरपंच कृष्ण सोनी, ब्राह्मण सभा खाप अध्यक्ष मास्टर अमरचंद चैहड़, पूर्व सरपंच विजय ने रामकिशन शर्मा को बधाई दी है।