फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rakshabandhan: Women will get the benefit of free travel in 80 buses

रक्षाबंधन : 80 बसों में महिलाओं को मिलेगा निशुल्क यात्रा का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Women will get the benefit of free travel in 80 buses
बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सरकार की घोषणा अनुसार रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ देने की तैयारियों में दादरी डिपो का स्टाफ जुट गया है। रक्षाबंधन पर डिपो से 80 बसें चलेंगी और इनमें महिलाएं 15 वर्ष तक के बच्चे के साथ सफर कर सकेंगी। निशुल्क यात्रा का समय 21 अगस्त को दोपहर 12 से लेकर 22 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाने की योजना भी अधिकारियों ने तैयार कर ली है और बूथ से बसों का संचालन नियमित होगा। पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेड़े में 101 बसें हैं, जिनमें से 15 बसेें किलोमीटर स्कीम के तहत चलती हैं। इन बसों में से 80 का विभिन्न रूटों पर संचालन होता है। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज विभाग किसी भी रूट पर बसों का संचालन बंद नहीं करेगा। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रोडवेज अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर बसों की ट्रिप बढ़ाने की योजना तैयार की है। पिछले साल की अगर बात करें तो करीब पांच हजार यात्रियों ने बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर सफर किया था। इस बार इनकी तादाद पंद्रह हजार से अधिक रहने का अनुमान है। इसको लेकर बाकायदा सभी चालकों और परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
रक्षाबंधन पर्व पर लंबे रूटों पर तो बसें सामान्य दिन की तरह ही तय समय पर चलेंगी, लेकिन लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार भिवानी, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, सतनाली, कादमा, झज्जर आदि लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या के मुताबिक बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और इसका खाका तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख से अधिक है डिपो का दैनिक राजस्व
दादरी डिपो के राजस्व की स्थिति भी पिछले कुछ समय में सुधरी है। कोरोना के दौरान कई माह तक रोडवेज के पहिये थमे रहे। इसके चलते राजस्व का नुकसान हुआ है। दादरी डिपो का दैनिक राजस्व दस लाख से अधिक रहता है और प्रतिदिन आठ से दस हजार यात्री विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं। लोकल रूटों पर करीब 60 बसें चलती हैं।

सरकार के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके लिए हमने तैयारियां कर ली हैं। यात्रियों की संख्या के लिहाज से लोकल रूटों पर बसें चलाई जाएंगी और इसकी योजना भी हम बना चुके हैं।
दुलीचंद, डीआई, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed