फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rain created Problem in CharkhiDadari

19 एमएम बारिश से सड़कों पर जलभराव, दो घंटे तक लगा रहा जाम

Thu, 15 Aug 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rain created Problem in CharkhiDadari
परशुराम चौक पर भरे पानी में बंद हुई बाइक और सामने से आते वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
बुधवार को जिले में करीब 19 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह दस बजे से 10:40 तक झमाझम दस एमएम बारिश हुई। इसके चलते शहर में 13 जगहों पर जलभराव हो गया। तीन प्रमुख मार्गों पर पानी भरने के चलते दो घंटे तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई रही। बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड व रोहतक रोड पर वाहनों के पहिये थमे रहने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश के बाद जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध होने के दावों की पोल खुल गई। जलभराव और जाम के चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मंगलवार अलसुबह ही बारिश शुरू हो गई थी। बारिश करीब साढ़े आठ बजे तक चली और इसके बाद मौसम साफ हो गया। ठीक दस बजे दोबारा से बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट तक लगातार बारिश का दौर जारी रहा। नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा ने बताया कि सुबह दस बजे तक नौ एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई और दोपहर बाद तक करीब दस एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते लोगों को एक तरफ जहां गर्मी से निजात मिली तो वहीं दूसरी तरफ जलभराव ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी।
विज्ञापन

यहां बनी जलभराव की स्थिति
बारिश से शहर के बस स्टैंड रोड, तहसील रोड, रोहतक रोड, मेन बाजार, लोहारू रोड व मुथरी घाटी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। रोहतक रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से एसडीएम आवास के बाहर जबकि रेस्ट हाउस सड़क पर डीसी कैंप ऑफिस के बाहर जलभराव हो गया। शहर के परशुराम चौक के चारों तरफ भी निकासी न होने से बारिश का पानी सड़क पर ही भर गया। मुथरी घाटी में भी लोगों को जलभराव के कारण दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर लगीं लगी वाहनों की लाइनें, एक घंटे में मय हुई कुछ मीटर की दूरी
मेजबान चौक से परशुराम चौक तक कई जगह सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रही। रोज गार्डन से लेकर परशुराम चौक तक करीब 600 मीटर दूरी में वाहन रेंगकर चले। यह दूरी तय करने में 50 मिनट से एक घंटे तक का समय लग गया। वहीं, परशुराम चौक से रोहतक रोड पर डीसी आवास तक वाहनों की लाइन लगी रही। यह 500 मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 30 से 50 मिनट का समय लग गया। इसी प्रकार परशुराम चौक से लाला लाजपतराय चौक तक भी दो घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। नगर परिषद के सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि बरसाती नालों की सफाई एक बार हम करवा चुके हैं, लेकिन लोगों द्वारा पॉलिथीन डालने से नाले ब्लॉक हो गए हैं। इनकी दोबारा सफाई करवा कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed