{"_id":"66ac25f9ebe38a4cc00f22f9","slug":"rain-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-121343-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी में 33, बाढड़ा में 49 और बौंदकलां में हुई 40 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी में 33, बाढड़ा में 49 और बौंदकलां में हुई 40 एमएम बारिश
Fri, 02 Aug 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
बुधवार रात पूर्ण मार्केट में हुई झमाझम बारिश का दृश्य। संवाद
बुधवार शाम सात से वीरवार सुबह आठ बजे तक जिले में हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के तीनों खंडों में बुधवार रात बादल खूब बरसे। बुधवार शाम सात से वीरवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसतन 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर में 33 एमएम जबकि बाढड़ा में 49 एमएम बारिश दर्ज की गई। बौंदकलां ब्लॉक में बारिश का आंकड़ा 40 एमएम रहा। वहीं, लोगाें को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है जबकि बाढड़ा की सड़कों पर जलभराव हो गया।
जिले में लोगों काे बारिश का लंबे से इंतजार था। बारिश नहीं होने की वजह से उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। खरीफ की खेती पर भी संकट बना रहा। बुधवार देर शाम हुई बारिश ने कुछ हद तक लोगों को राहत दी है।
शाम को बारिश से शहर में जलभराव हो गया, लेकिन विभाग की ओर से वीरवार सुबह पंप व मोटरों के जरिए पानी की निकासी कर दी गई। हालांकि, बाढड़ा की सड़कों पर देर रात हुई बारिश का पानी वीरवार शाम तक भरा रहा।
विज्ञापन
वहीं, दादरी शहर में वीरवार दोपहर करीब दो से तीन बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल छाए रहे। मौसम में आए परिवर्तन से दिन का अधिकतम तापमान आठ डिग्री लुढ़क गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था जो वीरवार को गिरकर 30 डिग्री पहुंच गया। वीरवार को आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
- कृषि के लिए फायदेमंद
बारिश से कपास, बाजरा, मूंग व अन्य सभी प्रकार की फसल को फायदा पहुंचा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, किसान खरीफ की फसल की पछेती बिजाई कर सकते हैं। आजकल पछेती किस्मों के बीज भी उपलब्ध हैं। बारिश से सब्जी की खेती को भी फायदा पहुंचा है। बारिश होने के बाद अब जिले में खरीफ की फसल की बिजाई का आंकड़ा बढ़ सकता है।
वर्सन :
बारिश खरीफ की फसल के लिए फायदेमंद है। किसान खरीफ की पछेती फसल की बिजाई कर सकते हैं। अभी बिजाई का समय है। पहले से बिजित फसल के लिए बारिश बेहद फायदेमंद है।
-डॉ. जितेंद्र सिहाग, खंड कृषि अधिकारी
फोटो 13
बूंदाबांदी के दौरान शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग। संवाद
फोटो 14
बुधवार रात पूर्ण मार्केट में हुई झमाझम बारिश का दृश्य। संवाद
बारिश से निमड़ बड़ेसरा के पास नहरी पुल की मिट्टी में पड़ा कटाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। क्षेत्र में बुधवार देर शाम 49 एमएम बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। जबकि गांव निमड़ बडेसरा के पास नहरी पुल की मिट्टी में कटाव पड़ गया। इससे सड़क के किनारे गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश से कपास के अलावा बाजरा व अन्य फसल को फायदा मिला है। संवाद
फोटो 21
गांव निमड़ बडेसरा के पास नहर पर बने पुल में कटाव से बना गड्ढा। संवाद